जयपुर, अप्रैल 2020: पिछले 33 वर्षों से आईआईटीजेईई में और एनईईटी में उम्मीदवारों को बड़ी सफलता दिलाने के लिए जाना-माना नाम विद्यामंदिर क्लासेस 10 मई 2020 तक पूरे जयपुर के सभी वीएमसी प्रोग्रामों के लिए 40 प्रतिशत स्कॉलरशिप दे रहा है। वीएमसी की राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों और उम्मीदवारों की निजी अभिरुचि के अनुसार यह उनके लिए 100 प्रतिशत प्रतिभा आधारित स्कॉलरशिप प्राप्त करने का अवसर होगा।
वीएमसी पिछले 33 वर्षों से पूरे देश में अत्याधुनिक विधि से शिक्षा, वैज्ञानिक पद्धति से तैयार शिक्षा सामग्री और उच्च कोटि के शिक्षकों से ज्ञान की आपूर्ति करने में सलग्न है। कम्पनी के स्वामित्व वाले केंद्रों के लिए वीएमसी ने बेहतरीन शिक्षकों के चयन और प्रशिक्षण की एक समान प्रक्रिया अपनाई है। इस तरह वीएमसी ने पूरे देश में आईआईटीजेईई और नीट परीक्षा में सर्वाधिक चयन दर कायम करते हुए तीन दशकों से अधिक की शानदार विरासत बनाई है। वीएमसी के विद्यार्थियों ने पिछले 5 वर्षों में 10000$ जेईई मेन्स, 5000$ जेईई एडवांस और 2019 में एनईईटी में 87.5 प्रतिशत सफलता दर्ज की है।
वीएमसी का लक्ष्य अपने जयपुर सेंटरों में भी कम्पनी के स्वामित्व वाले सेंटरों की तरह उच्च स्तरीय शिक्षा विधि और प्रक्रिया कायम करना है। संस्थान ने जयपुर में कम्पनी के प्रबंधन में कार्य करने वाले केंद्र खोले हैं ताकि उत्कृष्ट शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को सीखने का सबसे अच्छा अनुभव मिले।
वीएमसी हर एक विद्यार्थी पर विशेष ध्यान देना और उनका निजी तौर पर मार्गदर्शन करना सुनिश्चित करता है ताकि उनको कांसेप्ट की स्पष्ट समझ हो, समस्या का समय से निदान मिले और शिक्षा कैलेंडर के अनुसार पढ़ाई पर बारीकी से ध्यान दिया जा सके।
वीएमसी का लक्ष्य जयपुर के आईआईटीजेईई और नीट उम्मीदवारों को देश के दिग्गज इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का उनका सपना साकार करना है।
इस अवसर पर श्री विष्णु दत्त शर्मा ने कहा, “हमारे जयपुर केंद्र के कम्पनी के स्वामित्व और संचालन मॉडल के तहत शामिल करने की हमें खुशी है। हम सीखने का सर्वश्रेष्ठ मानक कायम रखने को प्रतिबद्ध हैं जिसको लेकर पिछले तीन दशकों से वीएमसी की विशेष प्रतिष्ठा रही है। हर साल हमारे विद्यार्थियों को चोटी के इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में दाखिला लेते देखना हमारे लिए गर्व और खुशी की बात है।”
जयपुर में वीएमसी के कम्पनी स्वामित्व वाले गोपालपुरा और वैशालीनगर दो सेंटर हैं। कोविड-19 के लॉकडाउन के मद्देनजर हमारे विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए पूरे भारत में हमारे ऑनलाइन क्लास चले रहे हैं ताकि विद्यार्थी हमारे सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों से पढ़ाई जारी रखें।