एसएमएस भेजकर जाने अपने बिल से संबंधित जानकारी

अजमेर, 03 मई। उपभोक्ताओं को उनके बिल की राशि की जानकारी देने के लिए अजमेर विद्युत वितरण निगम ने एसएमएस और ई-मेल की सुविधा प्रदान की है। उपभोक्ता निगम द्वारा जारी मोबाइल पर एसएमएस या ई-मेल आईडी पर मेल करके अपने बिल की राशि, अंतिम तिथि व अन्य जानकारी ले सकते हैं।

अजमेर विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक श्री वी.एस. भाटी ने बताया कि अजमेर डिस्कॉम के उपभोक्ता जिनको अपना विद्युत बिल प्राप्त नही हुआ है, उनके लिए निगम द्वारा जिलेवार मोबाईल नम्बर एवं ई-मेल आईडी जारी किये गये है। ऎसे उपभोक्ताओं को इन मोबाईल नम्बर, ई-मेल पर अपने विद्युत बिल में अंकित के-नम्बर लिखकर एसएमएस करना होगा। एसएमएस, ई-मेल करने पर उपभोक्ता को व्हाट्सएप्प नम्बर, ई-मेल पर विद्युत बिल एवं बिल जमा करने का लिंक प्राप्त हो जाएंगे। यदि उपभोक्ता का व्हाट्सएप्प नम्बर, ई-मेल नही है तो उसे एसएमएस करने पर बिल की राशि व भुगतान देय तिथि की जानकारी बिल डाउनलोड करने का लिंक व बिल जमा करने का लिंक एसएमएस द्वारा प्राप्त हो जाएंगे।

प्रबंध निदेशक श्री वी.एस. भाटी ने बताया कि डिस्कॉम द्वारा दी गयी इस सुविधा का वर्तमान मे अधिकांश उपभोक्ता लाभ ले रहे है। लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं की संख्या एवं सकारात्मक प्रतिक्रिया को ध्यान मे रखते हुए निगम द्वारा जिलेवार सहायक लेखधिकारी (राजस्व) एवं कनिष्ठ अभियंता (पवस) के मोबाइल नम्बर भी जारी किये गये है। उपभोक्ता इन नम्बरों पर भी बिल की जानकारी प्राप्त कर सकते है एवं बिल संबंधी समस्याओं का निराकरण करा सकते है। उपभोक्ता पूर्व मे जारी किये गये मोबाइल नम्बरो के अतिरिक्त इन नम्बरों पर भी अपनी बिल संबंधी समस्या का निराकरण करा सकता है। उपभोक्ता दिये गये मोबाइल नम्बरो पर कार्यालय समय प्रात 9ः30 से सांय 6ः00 बजे (रविवार को छोडकर) में फोन कर अपने बिल संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है एवं उपभोक्ता अजमेर विद्युत वितरण निगम की वेबसाइट पर दिए हुए लिंक पर जाकर भी अपने विद्युत बिल की जानकारी के-नम्बर डालकर प्राप्त कर सकते है एवं अपना विद्युत बिल जमा करा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि अजमेर शहर एवं जिला वृत्त के लिए किरण मातवा (9413399214) ईमेल [email protected], पर सम्पर्क कर सकते हैं। शहर के लिए कनिष्ठ अभियन्ता इन्दर कुमार (7976468198 ), सहायक लेखाधिकारी राजस्व विकास विजय (9414006812), जिला वृत के लिए कनिष्ठ अभियन्ता अनिल तंवर (9468696168), सहायक लेखाधिकारी राजस्व मनीष शिवानी (8078631993, 9001053595), बांसवाडा के लिए सुजाता साल्वी (9414005683), ईमेल [email protected], कनिष्ठ अभियन्ता सयाफ खान (9414068292), सहायक लेखाधिकारी कुलदीप सिंह (9414068332), भीलवाडा के लिए डी. के. मित्तल (8107673718) ईमेल [email protected], कनिष्ठ अभियन्ता आयुष माथुर (8005615404) एवं पुष अजमेरा (9414065319), सहायक लेखाधिकारी राजीव सुराना (9414222410) एवं रीना तिवारी (9772574725), चित्तौडगढ के लिए मनीषा नागर (9664385365) ईमेल [email protected], कनिष्ठ अभियन्ता रश्मि जोशी (8764507357), सहायक लेखाधिकारी सत्यनारायण मीना (9413365097), डूंगरपुर के लिए निखिल भावसर (9414008799) ईमेल [email protected], कनिष्ठ अभियन्ता कपिल पाटीदार (9413391904), सहायक लेखाधिकारी अंकित अग्रवाल (9414068224) के मोबाईल नम्बर पर एसएमएस भेजा जा सकता है।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार झुंझुनु के लिए मनीष कुमार (9414005617) एवं मीनाक्षी यादव (8696856856) ईमेल [email protected], कनिष्ठ अभियन्ता संदीप चांवला (9672347130), सहायक लेखाधिकारी रघुवीर सिंह (9414002619) एवं रामेश्वर सैनी (9413301617), नागौर के लिए प्रशान्त टेलर (9413301378) ईमेल [email protected], कनिष्ठ अभियन्ता देवेश सोलंकी (9460127272), सहायक लेखाधिकारी दिनेश टेलर (9413304331) एवं अजय चारण (9413310057), प्रतापगढ के लिए दिलीप कटारा (9414065736) ईमेल [email protected], कनिष्ठ अभियन्ता प्रकाश खाटवा (9413391971), सहायक लेखाधिकारी उमेश (9950920840), राजसमन्द के लिए अंकित मेनारिया (9414002612) ईमेल [email protected], कनिष्ठ अभियन्ता नीरव वोहरा (9001654439), सहायक लेखाधिकारी सीताराम शर्मा (9413391865), सीकर के लिए रिचा वर्मा (8441073247) एवं सरिता मीना (8005564051) ईमेल [email protected], कनिष्ठ अभियन्ता राहुल मीणा (9413304097), सहायक लेखाधिकारी सुशील वर्मा (9166258660), विनोद लाम्बा (7742964433) एवं योगेन्द झारखण्ड (9782365150) तथा उदयपुर के लिए सुरेश साल्वी (9414005642) एवं विशाल बामनिया (9461100133) ईमेल [email protected], कनिष्ठ अभियन्ता सी.पी. मेघवाल (9413391785) सहायक लेखाधिकारी नितेश पालीवाल (9413398785) एवं सुनिता जैन (9413391827) के माध्यम से भी बिल संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

error: Content is protected !!