अजमेर/कला व साहित्य के प्रति समर्पित संस्था नाट्यवृंद द्वारा स्थापना के रजत वर्ष में प्रारंभ की गई साहित्यिक गोष्ठियों की श्रृंखला में इस माह रविवार 16 दिसम्बर, 2012 को प्रातः 11ः00 बजे वैशाली नगर स्थित श्रमजीवी महाविद्यालय में विख्यात कवि व साहित्यकार पद्मश्री डॉ. चन्द्रप्रकाश देवल पर केन्द्रित ‘‘एकल काव्य-पाठ‘‘ का आयोजन होगा। कार्यक्रम में डॉ. देवल द्वारा उनकी राजस्थानी व हिन्दी की चयनित कविताओं का पाठ किया जाएगा, इसके उपरान्त उनकी काव्य शैली व रचना प्रक्रिया पर चर्चा होगी तथा युवा रचनाकारों के साथ संवाद भी होगा। आयोजन में नगर के अनेक साहित्यकार एवं प्रबुद्धजन भाग लेंगे।
उमेश कुमार चौरसिया
संयोजक
संपर्क-9829482601