गौ सारथी मुहीम में 200 वीं ट्रॉली पूर्ण होने पर गौ माता का पूजन कर हारा चारा खिलाया

सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर द्वारा जन सहयोग से शुरू हुई मुहीम गौ सारथी में आज श्याम बाबा की ग्यारस के अवसर पर नगर निगम अजमेर द्वारा संचालित पंचशील स्थित कांजी हाउस में एक ट्रॉली हरा चारा गौ माता को खिलाया गया।
संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं संयोजक नोरत बंसल ने बताया की पिछले वर्ष शुरू हुई मुहीम में आज तक कुल 200 ट्रॉली हरे चारे की गौ माता को खिलाया जा चूका है। लॉक डाउन के चलते आज 200 वी ट्रॉली का लक्ष्य पूरा होने पर सिर्फ संस्था के 2 सदस्यों द्वारा गौ माता का पूजन किया गया और उन्हें हरे चारे का भोजन करवाया गया। संस्था द्वारा पुरे विभिन्न अवसरों पर वर्ष गौ माता का पूजन किया जाता है।

मनीष गोयल 9928086468

error: Content is protected !!