अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती अनीता भदेल द्वारा गत दिनों पूर्व एक प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ निम्न स्तर की टिप्पणी की गई थी,जिसका कांग्रेसजनों में रोष व्याप्त है, उसके विरोध स्वरूप कांग्रेसजनों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया!
आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव महेश चौहान ने कहा कि हम उनके बयानों की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं, भर्त्सना करते हैं, हम अनीता भदेल जी को यह बताना चाहते हैं कि कोरोना के संकट काल में जिस सूझबूझ को राजनीतिक कुशलता के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान की सेवा की है, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है!
आजादी के बाद से पहली बार पार्षदों व जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री वितरण का कार्य किया गया, समाज के प्रत्येक वंचित वर्ग तक खाद्य सामग्री पहुंचाई गई, क्योंकि अशोक गहलोत जी की सोच थी कि राजस्थान में कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए,
विधायकों को अपने फंड से अपने क्षेत्र में राहत सामग्री वितरण के आदेश भी अशोक गहलोत जी द्वारा ही जारी किये गये। जिसके लिए अनीत भदेल जी को मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करना चाहिए।
भाजपा के राज में गरीबों, बीपीएल खाद्य सुरक्षा के दायरे में आने वालों को ₹2 किलो गेहूं मिलता था जिसे कांग्रेस सरकार ने ₹1 किलो कर दिया।
जब प्रदेश कोविड-19 जैसी महामारी से लड़ रहा था तब प्रति यूनिट 10 किलो आटे का कट्टा व खाद्य सामग्री जरूरतमंद लोगों को फ्री में दिया गया, यह माननीय मुख्यमंत्री जी की ही देन है।
राजनीति से ऊपर उठकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी राजनीतिक दलों के विधायकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की, जिसमें आपने भी 540 राशन उपभोक्ताओं के नाम दिये थे, जो आपके 15 वर्षों के कार्यकाल के हिसाब से साल के 36 परिवार हो रहे हैं, इसका मतलब आप 1 साल में 36 परिवारों को बीपीएल या खाद्य सुरक्षा योजना में नाम तक नहीं जुड़वा पाई, यह आपकी राजनीतिक विफलता को दर्शाता है।
क्षेत्र की जनता ने कई वर्षों से आपको मौका दिया है, इसके बावजूद भी यदि कोई परिवार राशन से वंचित रह जाता है तो यह आप की नाकामी में गिना जाएगा, जिसके लिए आप मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दोष दे रही हैं,और निम्न स्तर की टिप्पणी कर रही है।
चौहान ने कहा कि इस भीषण त्रासदी में केंद्र की मोदी सरकार ने किसी भी जरूरतमंद को 500 रू की जगह ₹700 की भी बढ़ाकर मदद की हो तो कृपया करके बताएं, आपके भाजपा के सांसद द्वारा आपके विधानसभा क्षेत्र में कितनी मदद की है कृपया करके बताने का कष्ट करें। कुल मिलाकर प्रदेश में अशोक गहलोत जी की आम जनता द्वारा जो तारीफ की जा रही है उससे भाजपा में खलबली मची हुई है,आपकी निम्न स्तर की टिप्पणी उस राजनीतिक खिज का परिचायक है। हमारा आपसे निवेदन है इस महामारी में कृपया कर राजनीति से बाज आएं, और अपने कृत्य के लिए मुख्यमंत्री जी से माफी मांगे वरना आने वाले समय में इस ओछी राजनीति के लिए आम जनता आपको सबक सिखाएगी।आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक भदेल के बयान की निंदा करने वाले कांग्रेसजनों में शहर कांग्रेस प्रवक्ता अंकुर त्यागी, महासचिव विपिन बेसिल,विजय नागौरा,ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश कोमल,आनंद प्रकाश आदि थे।
महेश चौहान
महासचिव शहर कांग्रेस कमेटी अजमेर, व
अध्यक्ष-कांग्रेस ओबीसी विभाग,अजमेर
मो: 9414202231