ये तस्वीर अजमेर शहर की पॉश कॉलोनी वैशाली नगर की है।राजनीतिक दबाव और प्रशासन की लापरवाही का जीता जागता नमूना है ।विशालकाय बहु भाग में जलकुंभी पसरी हुई है,जहाँ बर्ड पार्क का प्रावधान है, वहाँ स्थायी रूप से पानी भरा हुआ है।पम्प हाउस बना हुआ है किंतु इतने बड़े स्तर पर कार्य करने के साधन मौजूद नहीं हैं।
अजमेर की इस कॉलोनी में गत वर्ष 3-4 दिन पानी भरा रहा था।हाउसिंग बोर्ड के मकानों में 4 फ़ीट पानी बरसात का और आस पास निकासी के पर्याप्त साधन न होने से भरा रहा।घरों में रहने वाले लोगों को अन्यत्र जाकर रहना पड़ा।नालों के पानी के साथ साथ सांप, बिच्छु, व अन्य जल जीव जंतु भी घरों में घुस गए।
कितनी भयानक तसवीर थी वह।
लोगों का कितना नुकसान हुआ, आकलन करना मुश्किल है।फिर बरसात शुरू हो रही है, और सागर विहार, शिव विहार ,वैशाली नगर के बाशिंदे भयभीत हैं।
सुनीता जैन की फेसबुक वाल से साभार