चीन द्वारा की गई कायाराना हरकत से हमारे देश के वीर बहादुर सिपाहियों के शहीद होने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा आज बजरंगगढ़ स्थित विजय स्तंभ पर जमकर नारेबाजी की गई चीन का नक्शा जलाया गया जिनपिंग की फोटो जलाई गई। उसके उपरांत कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर के सभी वीर शहीदों को अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस नेता शैलेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने टैंक पर एकत्र होकर 2 मिनट का मौन रख कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रधानमंत्री मोदी जी से मांग की कि चीन से किसी भी प्रकार के व्यापारिक संबंध नहीं रखा जाए। उनको उनकी सीमा में घुस करके मारना चाहिए। हमारे सैनिकों की जिसने ने हत्या की है, उसकी जितनी निंदा की जाए, कम है इस अवसर पर। शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रताप यादव, ललित भटनागर, अशोक बिंदल, कमल गंगवाल, शमशुद्दीन, सौरभ यादव,अशोक सुकरिया, बशीर खान ,राजवीर सिंह पवार, सूरज गुर्जर,पीयूष सुराण ,हेमराज खरोलिया,संदीप खंडेलवाल, चेतन पवार ,अपुर्व गुप्ता, मेहुल मनिहार आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।