आज दिनांक 20 अगस्त 2020 – सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय की संयुक्त सचिव फाल्गुनी धौलखेड़िया के नेतृत्व में स्व. राजीव गॉंधी की जयंति पर भारतीय डाक विभाग के मुख्य डाकघर में कोरोना से बचाव के लिए मास्क वितरण किये गये।
संयुक्त सचिव फाल्गुनी धौलखेड़िया ने बताया कि स्व. राजीव गांधी 21वीं सदी के निर्माता एवं भारत में कम्प्यूटर युग के जनक माने जाते थे। स्व. राजीव गांधी जी की 76 वीं जन्मदिवस सद्भावना दिवस के रूप में भारतवर्ष में मनाई जा रही है और कोरोना में लॉकडाउन के समय भारतीय डाक विभाग के पोस्टमैनो ने जो सराहनीय कार्य किया है, घर घर जाकर जरूरतमंदो को पैसे वितरण किये गये है जबकि सभी कोरोना की वजह से अपनी जान बचाने में घर में ही बैठे थे उस समय पोस्टमैनो ने सराहनीय कार्य किया है और इस कार्य की प्रषन्सा देष के प्रधानमंत्री एवं संचार मंत्री ने भी इनके कार्य की सराहना की है। राजीव गांधी जयंति के उपलक्ष में मुख्य डाकघर के सभी पोस्टमैन व स्टाफ को मास्क वितरित किये और डिग्गी बाजार, षिषा खान, मलूसर रोड, रैगर मौहल्ला, पहाड़गंज, चन्द्रवरदाई आदि क्षेत्रों में घर घर जाकर जरूरतमंदो को कोरोना बचाव के लिए मास्क वितरित किये गये।
इस दौरान समाज सेवी अरविन्द धौलखेड़िया, नजरूद्धीन कुरैषी, नाथूलाल बावरी, कैलाष मण्डरावलीया, हेमराज बारोलिया, महेन्द्र ओलानिया, फाल्गुनी धौलखेड़िया, टिवक्ल तर्क, लीना धौलखेड़िया, जया मालविया, अलिषा हुसैन, सीमा जाटालिया, चंचल, भावना, सुनीता, प्रीति, सपना, अंजु, सिमरन, आदि ने मास्क वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।