रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु काढ़ा व होमियोपैथ पिल्स का वितरण

प्राज्ञ सेवा समिति अजमेर के तत्वावधान में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए होमियोपैथ डॉक्टर गोपीकिशन शर्मा के निर्देशन में निर्मित होमियोपैथिक पिल्स की चार सौ शीशिया अजमेर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक कार्यकर्ताओ के माध्यम से नयाबाजार,पुरानी मंडी क्षेत्र में रहने वाले व्यक्तियों को व गंज थाना के हेड कांस्टेबल श्री ओम प्रकाश जी के माध्यम से कोरोना वारियर्स को भेंट कर उन्हें कोरोना महामारी वायरस के संक्रमण से बचने के लिए आवश्यक जानकारी दी गई प्राज्ञ सेवा समिति के पदमचंद जैन ने बताया कि चार सौ परिवारों के उपयोग हेतु निर्मित यह पिल्स डॉक्टर्स के निर्देशन में तैयार हुई साथ ही गंज थाना में वारियर्स को तीन दिन तक आयुर्वेदिक काढा का वितरण कर प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की जानकारी दी गई
अनिलकुमार छाजेड ने जानकारी दी कि संमिति द्वारा पूर्व में भी यह सुविधा आमजन के लिए निशुल्क उपलब्ध कराई गई हैं जो आगे भी तैयार कर आमजन को भेंट की जाएगी
पदमचंद जैन
प्राज्ञ सेवा समिति

error: Content is protected !!