पुलिस लाईन में अटल उद्यान का लोकार्पण

अजमेर, 5 सितम्बर। विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने पुलिस लाईन क्षेत्र में पुलिस गैस्ट हाउस के पास क्षेत्रवासियों के सहयोग से विकसित किये गये अटल उद्यान का लोकार्पण किया। देवनानी ने उद्यान में पौधारोपण भी किया।
इस अवसर पर चिकित्सक, सफाईकर्मी, मिडियाकर्मी व सामाजिक कार्यकर्ताओं का कोरोना योद्धाओ के रूप में सम्मान भी किया गया। देवनानी ने कोरोना वारियर्स का अभिनन्दन करते हुए कहा कि इस वैश्विक महामारी के समय आमजन को संक्रमण से बचाने के लिए आपकी सेवाएं बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पार्क का विकास होने से उन्हें स्वास्थ्य लाभ होगा तथा शुद्ध हवा व वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। देवनानी ने पुलिस लाईन चैराहे पर कराये जा रहे सौन्द्रयीकरण कार्य का अवलोकन भी किया।
इस अवसर पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष डाॅ प्रियशील हाडा, बजरंग मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र जादम, उपाध्यक्ष राजीव भारद्वाज, त्रिलोकचन्द इन्दोरा, राजीव शर्मा, महावीर पारीक, तुलसीराम बागडी, पंकज सोनी आदि भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!