अजमेर, 29 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देेशानुसार नगर निकाय एवं पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव के दौरान चुनाव लडने वाले अभ्यर्थियों एवं राजनैतिक दलों द्वारा समाचार पत्रों एवं टीवी चैनल पर दिए जाने वाले विज्ञापनों की जांच किए जाने एवं पेड न्यूज से संबंधित प्रकरणों पर निगरानी रखी जाने के लिए चुनाव अवधि के दौरान जिला स्तरीय मीडिया मॉनिटरिंग कमेटी (एमएमसी) का गठन किया गया है। इस कमेटी के अध्यक्ष जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश राजपुरोहित, सदस्य अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) श्री कैलाश चन्द्र शर्मा, अतिरिक्त निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग अजमेर के श्री अखिलेश मित्तल तथा सदस्य सचिव उप निदेशक, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग अजमेर के श्री भानु प्रताप गुर्जर होंगे।