अजमेर 5 नवंबर 2020 भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो अजमेर की ओर से आज अजमेर के निकटवर्ती ग्राम गगवाना के गगवाना पब्लिक स्कूल प्रांगण में में राजस्थान समग्र कल्याण संस्था के सहयोग से ब्यूटीपार्लर का प्रशिक्षण ले रही किशोरी बालिकाओं के बीच संविधान दिवस पूर्व प्रचार कार्यक्रम के तहत संगोष्ठी एवं मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई संगोष्ठी में जानकारी देते हुए क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो के प्रभारी भारत भार्गव ने संविधान दिवस की महत्वता व उपयोगिता की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि संविधान दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य संविधान के महत्व का प्रसार करना है संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 125 वीं जयंती वर्ष के रूप में संविधान दिवस प्रथम बार 2015 में मनाया गया था यह दिवस हमारे कर्तव्य एवं अधिकारों की स्वतंत्रता का प्रतीक है कार्यक्रम में राजस्थान समग्र कल्याण संस्था के कार्यक्रम प्रबंधक श्री दीपक शर्मा ने कहा कि हमें काफी आवश्यक है कि हम अपने आने वाली पीढ़ियों को अपने देश के स्वतंत्रता संघर्ष और इसमें योगदान देने वाले क्रांतिकारियों के विषय में बताएं ताकि वह इस बात को समझ सके कि आखिर कितनी कठिनाइयों के बाद हमारे देश को स्वतंत्रता की प्राप्ति हुई है संविधान दिवस वास्तव में वह दिन है जो हमें हमारे ज्ञान के इस दीपक को हमारी आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने में हमारी सहायता करता है कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर मनोरमा पवार एवं मंजू मेघवंशी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आयोजित की गई मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया ।
भारत भार्गव
प्रभारी
क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो, अजमेर