अजमेर 26 नवम्बर, अजमेर शहर व्यापार महासंघ का एक प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष किशन गुप्ता के नेतृत्व में जिला कलेक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित व जिला पुलिस अधीक्षक श्री कुंवर राष्ट्रदीपसिंह को ज्ञापन देकर अजमेर की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की ।
अजमेर शहर व्यापार महासंघ के प्रवक्ता सीए विकास अग्रवाल व कमल गंगवाल ने बताया कि ज्ञापन में मांग की गई कि अजमेर में वेडिंग जोन व नोन वेडिंग जोन का नये सिरे से निर्धारण किया जावे तथा नोन वेडिंग जोन में व्यापार कर रहे थड़ी, खोमचे व ठेले वालो को वेंडिंग जोन में बसाया जायें औऱ इनके लिए ऐसी व्यवस्था की जाए कि ठेले वालों को अपने जीवनयापन करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
गंगवाल व अग्रवाल बताया कि नगर निगम द्वारा बनाये गये वेडिंग जोन में कई क्षेत्र ऐसे है जहां वेडिंग जोन होने से यातायात व्यवस्था बुरी तरह से ध्वस्त हो गयी है जिससे आम नागरिको व सड़क पर आने-जाने वाले को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि पूर्व में यातायात पुलिस अधिकारियो से व्यापार महासंघ के पदाधिकारियो के साथ हुई मीटिंग में यह बात सामने आई कि यातायत विभाग के पास उस समय पूर्व की भांति क्रेन, लोडिंग ट्रक व गार्ड उपलब्ध नहीं है जिसके कारण यातायात अव्यवस्थित हो रखा है इस संबंध में अजमेर शहर व्यापार महासंघ की ओर से जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक से मांग की गई कि यातायात पुलिस को पूर्व की भांति आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराये जाये। दोनो अधिकारियों ने महासंघ के प्रतिनिधि मंडल की मांगो से सहमति जताते हुये उन पर शीघ्र ही कार्यवाही करने का आश्वासन दिया ।
आज दिए ज्ञापन में शहर व्यापार महासंघ के संरक्षक भगवान चंदीराम, अध्यक्ष किशन गुप्ता, महामंत्री प्रवीण जैन, मंत्री शैलेन्द्र अग्रवाल, गिरिश लालवानी, प्रवक्ता कमल गंगवाल व सीए विकास अग्रवाल सहित दिलीप टोपीवाला, संजय कुमार जैन आदि पदाधिकारीगण शामिल थे ।
प्रवक्ता
सीए विकास अग्रवाल
अजमेर शहर व्यापार महासंघ
मो. 9829535678