केकड़ी26 नवंबर (पवन राठी)मोलकिया । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोलकिया के तत्वावधान में गुरुवार को संविधान दिवस के अवसर पर पंचायत के अधीनस्थ विद्यालयों आमली, मण्डा, तितरिया, केकड़ी ग्रामीण व नाईखेड़ा आदि में सामुहिक रूप से हर्षोल्लास के साथ संविधान दिवस मनाया गया।
इस दौरान मोलकिया विद्यालय में संविधान पर बनी साठ मिनट की डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रोजेक्टर पर प्रदर्शन कर बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को लाभान्वित किया गया। प्रधानाचार्या गायत्री शर्मा ने सभी को संविधान निर्माण की प्रक्रिया की जानकारी दी। समस्त कार्यक्रम व्याख्याता शिवशंकर राठौड़ के नेतृत्व एवं शिक्षक दिनेश वैष्णव के समन्वय में किया गया।
पंचायत के अधीन विद्यालयों के सभी शिक्षकों द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया एवं विविध प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
प्रस्तावना वाचन प्रतियोगिता में मैना नामा प्रथम स्थान, श्याम सुन्दर नामा द्वितीय स्थान व कर्मा बैरवा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हमारा संविधान विषय पर आयोजित निंबन्ध लेखन प्रतियोगिता में आरती बैरवा ने प्रथम स्थान और अर्चना प्रजापत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वही संविधान एक नजर में विषय पर आयोजित लिखित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कर्मा बैरवा ने प्रथम स्थान, हंसा गुर्जर ने द्वितीय स्थान व किरण कंवर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंत में बाल संसद की रूपरेखा भी तैयार की गई व विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। समस्त कार्यक्रम में कोरोना गाइडलाइन की पालना की गई।
इस दौरान वरिष्ठ अध्यापिका कुसुम सांवरिया, राजकंवर, प्रहलाद लाल जाट व रामधन कुमावत का भी विशेष सहयोग रहा।