अजमेर! जिला प्रशासन द्वारा कोविंड 19 संक्रमण के बचाव के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान जन आंदोलन के तहत जवाहर फाउंडेशन द्वारा पूर्वांचल जन चेतना समिति के सहयोग से समिति के अध्यक्ष राजेंद्र गोयल एवं महासचिव शिव कुमार बंसल के नेतृत्व में आज कायड़ क्षेत्र में ग्रामीणों को मास्क पहनने के लिए समझाइश की और जरूरतमंदों को 200 मास्क वितरित किए गए।
जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी रजनीश वर्मा ने बताया कि अजमेर जिले के सरकारी अर्द्ध सरकारी संस्थानों सार्वजनिक स्थानों एवं व्यापारिक संस्थानों पर आमजन को मास्क लगाने के लिए जागरूक करने के लिए नो मास्क नो एंट्री के 200 बैनर लगाकर. एवं 2,000 से अधिक नो मास्क नो एंट्री के स्टीकर शिक्षा विभाग के सहयोग से लगाकर आमजन को जागरूक किया एवं निर्धन असहाय दिहारी मजदूरों एवं जरूरतमंदों को 200 मास्क वितरित किए।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर जवाहर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रिजु झुनझुनवाला के निर्देशानुसार पूर्वांचल जन चेतना समिति के सहयोग से तुषार सिंह यादव रोहित चौहान राजकुमार गर्ग सुशीला गहलोत शंकर रावत सूरज गुर्जर मनीष गुर्जर राजू गुर्जर आदि ने सोशल डिस्टेंस मेंटेन करते हुए आम जनों को मास्क पहनने के लिए समझाइश की एवं जरूरतमंदों को मास्क के वितरित किए।