दिनांक 12 दिसम्बर 2020 अजमेर, राजस्थान महिला कल्याण मण्डल द्वारा संचालित मीनू स्कूल चाचियावास व उम्मीद डे केयर संेटर, पुराना रंगनाथ जी का मन्दिर पुष्कर में निर्वाचन विभाग अजमेर द्वारा विशेष योग्यजनों के नाम मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक ईश्वर शर्मा ने जानकरी देते हुए बताया कि शिविर में निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार 1जनवरी 2021 तक 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने वाले दिव्यांगजन का मतदाता सूची में नाम जोडा गया तथा संस्था कार्यकर्ताओं द्वारा समुदाय आधारित कार्यक्रम व अभिभावकों से सम्पर्क कर व सोशल मीडिया के जरिये मतदाता सूची में नाम जुडवाने के लिए प्रेरित किया गया तथा इनसे जुडे आवश्यक दस्तावेज प्रक्रिया के बारे में समझाया ताकि कोई भी दिव्यांग मतदाता नाम जुडवानें से वंचित नही रहे। जो दिव्यांगजन अपने गृह निवास पर चले गये उनका पुनरीक्षण कर अपने मूल निवास पर जुडवाये गये दिव्यांग शिविर का शुभारम्भ संस्था के प्रशासनिक अधिकारी अनुराग सक्सेना द्वारा किया गया शिविर मे बी.एल.ओ. बजरंग लाल द्वारा शिविर के उदद्ेश्यों के बारे मे जानकारी दी व आवेदन प्रक्रिया समझाकर इनसे जुडी समस्याओं का समाधान किया। शिविर का अवलोकन दीप्ति (तहसीलदार, अजमेर जिला निर्वाचन कार्यालय अजमेर) ललित कुमार (पटवारी जिला निर्वाचन कार्यालय, अजमेर) अवलोकन कर मतदाता पंजीकरण की जानकारी लेकर दिव्यांजन को अपने हाथों से पंजीकरण फार्म प्रदान कर उनका उत्साह बढाया और सम्मिलित शिक्षा केन्द्र की विजिट कर दिव्यांगजन शिक्षण-प्रशिक्षण केन्द्र व पुनर्वास के बारे मे जानकारी ली। संस्था अति. निदेशक तरूण शर्मा द्वारा निर्वाचन विभाग टीम का आभार व्यक्त किया गया। शिविर मे कैलाश कुमावत (सुपरवाइजर) नीलम रावत (बी.एल.ओ) भंवर सिंह गौड (केन्द्र प्रभारी उम्मीद डे केयर सेंटर, पुष्कर) अंजली माहेश्वरी, करूणा शर्मा, सुपरवाइजर अभिषेक अग्रवाल, जितेन्द्र शर्मा आदि का सहयोग रहा।