गैस के बढ़ते दामों के विरुद्ध में ज्ञापन

गुरुवार 17 दिसंबर को आम आदमी पार्टी की ज़िला अध्यक्ष मीना त्यागी के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को गैस के बढ़ते दामों के विरुद्ध में भारत सरकार और राज्य सरकार के नाम ज्ञापन देकर सरकार को चेताया है कि एक पखवाड़े में दो बार गैस के दामों में वृद्धि कर जो कोरॉना कॉल में परेशानियों से जूझ रही जनता पर जो अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला गया है वह अति चिंतनीय है।
ज़िला अध्यक्ष मीना त्यागी ने कहा कि यदि सरकार ने इनके दामों की बढ़ोतरी को नहीं रोका तो आम आदमी पार्टी आमजन के साथ सड़को पर आंदोलन करेगी। जिसकी ज़िम्मेदारी सरकार की होगी। ज्ञापन देने वालों में नॉर्थ जिला उपाध्यक्ष अफाक अली, साउथ जिला उपाध्यक्ष देवांशू भट्टाचार्य, विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष adv गोपाल शर्मा, महिला शक्ति जिला अध्यक्षj पूजा तोलवानी, यूथ अध्यक्ष राजवीर, संगठन मंत्री दिनेश जी गोयल,पार्टी सदस्य फरीद खान,प्रशान्त,प्रथ्वी, प्रीतम, गिरीश कुमार, दर्शना जैन भी मोजूद रहे

मीना त्यागी
जिला अध्यक्ष
आम आदमी पार्टी
अजमेर

error: Content is protected !!