द स्मार्ट अजमेरियन ने वितरित किए बच्चो के ऊनी ईनर व स्कुल बैग वितरण किये

अजमेर।17//12/20!गुरूवार ! द स्मार्ट अजमेरियन की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय रावतों की ढाणी केसरपुरा मे स्कूली बच्चों को ऊनी ईनर व स्कुल बैग वितरित किए गए। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सोना धनवानी ने कहा कि जरूरतमंदों को उपयोगी सामग्री वितरित करने के अब तक अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा! कार्यक्रम का संचालन गुलजीत सिंह छाबड़ा ने किया
इस मौके पर स्कुल के प्रिंसिपल शिवसिंह रावत व अधयापिका निर्मला मीणा ने खुशी जाहिर करते हुए सभी को धनयवाद दिया कार्यक्रम के दौरान संस्था के अध्यक्ष सोना धनवानी , गुलजीत छाबडा दिनेश के शर्मा व संजु रावत मौजूद थे

error: Content is protected !!