फर्जी फेसबुक आई डी बना किया ठगी का प्रयास

केकड़ी 18 दिसंबर (पवन राठी) केकड़ी के प्रतिष्टित व्यवसायी गोविंद गर्ग की फर्जी फेसबुक आई डी बनाकर उनके नाम से पैसा मांगने का सनसनी खेज प्रकरण सामने आया है।किसी ने फर्जी आई डी बनाकर उनके फेसबुक मित्रो को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जो अनेको द्वारा स्वीकार कर ली गई परंतु एक मित्र ने गोविंद गर्ग को फ़ोन करके नई फेसबुक आई डी बनाने का कारण पूंछा तो गोविंद गर्ग को सारा माजरा समझ आ गया।
फर्जी फेस बुक आई डी में जो फ्रेंड ऐड हुए सबसे सवेरे वापस लौटाने की शर्त के साथ पैसो की मांग की गई थी लेकिन इसी बीच गोविंद गर्ग ने हरकत में आकरसोसिअल मीडिया पर वीडियो डालकर ठग के सारे मंसूबो को चकनाचूर कर दिया गया।यह घटना कस्बे में जंगल की आग की तरह फैल गई और चर्चाओ का बाजार गर्म हो गया।
गर्ग ने सभी को नसीहत दी की साइबर क्राइम बढ़ रहे है अतः सभी सावधान रहें औऱ अपनी निजी जानकारी किसी से भी शेयर नही करे।

error: Content is protected !!