लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने पर हुवा जानलेवा हमला

घायल गोपाल लाल वैष्णव
केकड़ी 18 दिसंबर(पवन राठी)वैष्णव समाज के एक परिवार ने गांव कालेडा कंवर जी मे नुकते का आयोजन किया था जिसमे अनेक स्थानों से रिश्तेदार और परिचित पंहुचे थे।कार्यक्रम के दौरान एक युवती से छेड़छाड़ कर रहे युवको को गोपाल वैष्णव द्वारा टोका गया था।उस समय तो बात शांत हो गई मगर जब गोपाल वैष्णव वंहा से वापस केकड़ी की और मोटर साईकल पर लौट रहे थे तो मोलकिया और नाई खेड़ा के बीच जंगल मे उनकी मोटर साइकिल के निकट तीन युवकों ने अपनी मोटर साईकिल ले जाकर लोहे की रॉड से हमला करके मारपीट की और फरार हो गए।घायल गोपाल वंही लहूलुहान हालात में पड़ा रहा ।पीछे पीछे ही गोपाल का पुत्र भी कालेडा कंवर जी से आ रहा था उसने ही अपने पिता को केकड़ी के जिला अस्पताल में पंहुचाया ।चिकित्सको ने गोपाल की नाजुक स्थिति को देखते हुए अजमेर रेफेर कर दिया।गोपाल के पुत्र द्वारा केकड़ी पुलिस को सूचना दी गई केकड़ी पुलिस ने अस्पताल पंहुच कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी।इसी दौरान मोटर साइकिल पर सवार होकर आए तीनो व्यक्तियों की जिनमे एक हमलावर था कि पहचान कर ली गई है और केकड़ी पुलिस की कार्यवाही जारी है।

error: Content is protected !!