निःशुल्क चर्म रोग तथा स्त्री व प्रसूति रोग चिकित्सा एवं परामर्श शिविर कल

मित्तल हाॅस्पिटल की चर्म रोग विशेषज्ञ डाॅ दिव्या शर्मा व स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डाॅ मैन्सी जैन देंगी सेवाएं
अजमेर, 18 दिसम्बर()। मित्तल हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर अजमेर में रविवार, 20 दिसम्बर 20 को निःशुल्क चर्म रोग तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आयोजित होगा। हाॅस्पिटल परिसर में सुबह 10 से 1 बजे तक लगने वाले इस शिविर में चर्म रोग विशेषज्ञ डाॅ दिव्या शर्मा तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डाॅ मैन्सी जैन अपनी विशेषज्ञ परामर्श सेवाएं प्रदान करेंगी। शिविर में कोविड-19 की सभी गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा।

डाॅ दिव्या शर्मा
डाॅ मैन्सी जैन
निदेशक सुनील मित्तल ने बताया कि शिविर में पंजीकृत रोगियों को चिकित्सक की ओर से निर्देशित जांचों पर 25 प्रतिशत व प्रोसीजर पर 10 प्रतिशत की अगले सात दिवस तक रियायत प्रदान की जाएगी।
शिविर में त्वचा संबंधी सभी तरह के रोगों जैसे एग्जीमा, एलर्जी, सोरियासिस( छाजन), फुंसियां, कील मुहांसे, झाईयां, ल्यूको डर्मा (सफेद दाग), रूसी, बालों का झड़ना, चेहरे के निशान, तिल, मस्से की समस्या, नाखून के रोग आदि रोगों से पीड़ित महिलाएं, पुरुष, लड़के, लड़कियां चर्म रोग विशेषज्ञ डाॅ दिव्या शर्मा से निःशुल्क परामर्श प्राप्त कर सकेंगे।
स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डाॅ मैन्सी जैन ने बताया कि बच्चेदानी व अंडेदानी में गांठ, बार-बार गर्भपात होना, गर्भावस्था देखभाल, हार्मोन एवं माहवारी संबंधी रोग, आदि सभी तरह के स्त्री रोगों से पीड़ित महिलाएं निःशुल्क परामर्श शिविर का लाभ उठा सकती हैं। उन्होंने बताया कि मित्तल हाॅस्पिटल में डिलीवरी व सिजेरियन आदि की सुविधा है, यहां लेप्रोस्कोपी द्वारा बच्चेदानी के आॅपरेशन भी किए जाते हैं।
निदेशक डाॅ दिलीप मित्तल ने बताया कि कोविड-19 की सभी गाइडलाइन का हाॅस्पिटल में शत-प्रतिशत पालन किया जा रहा है। रोगी के प्रवेश के समय स्क्रीनिंग की सुविधा, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना, मास्क की अनिवार्यता, और सैनिटाईजेशन नियमों का पूर्ण पालन हो रहा है। ज्ञातव्य है कि हाल ही जिला प्रशासन की ओर से चिकित्सा संस्थानों के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मानकों पर किए गए सर्वे में मित्तल हाॅस्पिटल को खरा पाते हुए सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि मित्तल हाॅस्पिटल केंद्र, राज्य सरकार व रेलवे कर्मचारियों एवं पेंशनर्स, भूतपूर्व सैनिकों(ईसीएचएस), ईएसआईसी द्वारा बीमित कर्मचारियों, आयुष्मान भारत महात्मागांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम सहित टीपीए द्वारा उपचार के लिए अधिकृत है।

error: Content is protected !!