अजमेर शहर व्यापार महासंघ ने राज्य के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर अजमेर शहर में व्यवसायिक गतिविधियों को सायं 7:00 बजे की बजाय 8:00 बजे तक करने की मांग की है।
महासंघ के प्रवक्ता सीए विकास अग्रवाल व कमल गंगवाल ने बताया कि महासंघ के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता के नेतृत्व में हुई जिसमें सर्वसम्मति से एक ज्ञापन तैयार कर राज्य के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को भेजा गया है जिसमें बताया गया कि पिछले कई महीनों से लॉकडाउन चलने के कारण व्यापारिक गतिविधियां नहीं के बराबर ही है और व्यापारियों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव भी पड़ा है ऐसे में अब व्यापार चलने का समय आया है और राजस्थान सरकार के और व्यापारियों व आमजन के सहयोग से कोरोना वायरस का प्रकोप कुछ हद तक कम हुआ है ऐसे में वर्तमान में व्यवसायिक गतिविधियां और प्रतिष्ठान का समय सायं 7:00 बजे तक का निर्धारित कर रखा है उसे बढ़ाकर 8:00 बजे तक का कम से कम किया जाना चाहिए ताकि व्यापारी पूर्व में हुए भारी भरकम नुकसान की भरपाई कुछ हद तक कर सके और लोगों को रोजगार भी मिल सके। सायं 7 बजे बन्द होने से ट्रांसपोर्ट व अन्य व्यवसायियों के सामने व्यापार की अत्यंत विकट स्थिति उत्पन्न हो गयी है। व्यापारियों का जीवन यापन करने मुश्किल हो गया है इसलिए समय को बढ़ाना अब जरूरी है।
ज्ञापन भेजने वालों में महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता, संरक्षक भगवान चंदीराम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक बिंदल, नरेंद्र सिंह छाबड़ा, महामंत्री प्रवीण जैन, सचिव गिरीश लालवानी, दिलीप टोपीवाला, शैलेश गुप्ता, प्रवक्ता कमल गंगवाल, विकास अग्रवाल आदि हैं।
सीए विकास अग्रवाल
प्रवक्ता, अजमेर शहर व्यापार महासंघ।