पालनहार योजना पुस्तिका का विमोचन

राजस्थान महिला कल्याण मण्डल ने राजस्थानी भाषा में तैयार की योजना की पुस्तिका

दिनांक:- 18 दिसम्बर 2020: अजमेर, राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास के द्वारा सरकार के माध्यम से संचालित कल्याणकारी योजनाओं के जुड़ाव हेतु संचालित कार्यक्रम के तहत पालनहार पुस्तिका राजस्थानी भाषा में तैयार करके आमजन के लिए उपलब्ध करवाई जा रही है।

संस्था निदेषक राकेष कुमार कौषिक ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीष डॉ0 शक्तिसिंह शेखावत तथा संस्था मुख्यकार्यकारी श्रीमती क्षमा आर. कौषिक ने संयुक्त रूप से संस्था द्वारा तैयार पालनहार पुस्तिका का विमोचन किया।

डॉ0 शक्तिसिंह शेखावत ने पुस्तिका का विमोचन करते हुए कहा कि संस्था द्वारा पहली बार मारवाड़ी भाषा में सरकारी योजना के प्रचार-प्रसार के लिए पुस्तिका तैयार की है। इस पुस्तिका में श्बीरा और बाई रा संवादश् के माध्यम से रोचकता के साथ-साथ सरल, स्पष्ट और पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

संस्था मुख्यकार्यकारी श्रीमती क्षमा आर. कौषिक एवं निदेषक राकेष कौषिक ने बताया कि ग्रामीण क्षैत्र में जागरूकता एवं सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार का अभाव होने की वजह से जरूरतमन्द परिवार इन योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते है अतः संस्था द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि आमजन तक सरल रूप से उन्हीं की बोलचाल की भाषा में जानकारी पहॅुचाई जाए ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके।

संस्था द्वारा शीघ्र ही अन्य योजनाओं के लिए भी इसी तरह की पुस्तिकाएं तैयार करके ग्रामीण क्षैत्र में निषुल्क उपलब्ध कराई जाएगी साथ ही संस्था के कार्यकर्त्ता योजनाओं के जुड़ाव की प्रक्रिया और दस्तावेजीकरण में भी आमजन का सहयोग कर रहे हैं।

निदेषक
(राकेष कुमार कौषिक)
मो. 9829140992

error: Content is protected !!