केकडी 1 जनवरी(पवन राठी)
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरपालिका केकड़ी के निर्वाचक नामावली अहर्ता दिनांक 1 जनवरी 2021 के अनुसार तैयार की जा रही है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम केकड़ी सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि इसमें आयोग के निर्देशानुसार नाम जोड़ने-हटाने व संशोधन के संबंध में आवेदन पत्र दिनांक 4 जनवरी 2021 को शाम 6: बजे तक ही प्राप्त किए जाएंगे, इसके साथ ही नगर पालिका केकड़ी के समस्त प्रगणक 3 जनवरी 2021 रविवार को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर प्रातः 10 बजे से 4: बजे तक उपस्थित रहकर आवेदन पत्र प्राप्त करेंगे। इस संबंध में नगर पालिका केकड़ी क्षेत्र के समस्त प्रगणको को आयोग के निर्देशानुसार नगर पालिका क्षेत्र केकड़ी के मतदाता जिन्होंने अहर्ता दिनांक 1 जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है के नाम निर्वाचक नामावली में जोड़ते हुए निर्वाचक नामावली का अद्यतन करने संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं।