साकेत नगर में निकलेगी रथयात्रा सांध्य फेरी

ब्यावर, 16 जनवरी। श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान के तहत रविवार को माधव मंडल की ओर से साकेत नगर में श्रीराम रथयात्रा सांध्य फेरी निकाली जाएगी। यह रथयात्रा रामद्वारा के संत केवलराम रामस्नेही के सानिध्य में दोपहर तीन बजे साकेत नगर स्थित सामुदायिक भवन से प्रारंभ होगी। रामभक्त संकीर्तन करते हुए क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। क्षेत्रवासियों को निधि समर्पण के लिए प्रेरित करते हुए सहयोग लिया जाएगा। इससे पूर्व मातृभूमि मंडल की बैठक में निधि संग्रह को लेकर चर्चा की गई। बस्ती के रामसेवकों ने तय किया कि मंदिर निर्माण में हर परिवार की सहभागिता होगी। बैठक में नितेश गोयल, सुरेश वैष्णव, कृष्णा भूतड़ा, सुभाष ओझा, नरेंद्र चौहान, लकी मकवाना, गिरधारी ओझा, हनुमान जांगिड़, मुकेश शर्मा, अशोक मेवाड़ा, नाथू दगदी, रामेश्वर माली, मुकेश प्रजापत, आशुतोष शर्मा, बजरंग प्रजापत, अमरचंद, अशोक, बबलू, मनोज, राजेश, अनिल, सुनील, जुगलकिशोर सहित जांगिड़ समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित हुए।

सुमित सारस्वत
सह प्रचार प्रमुख
श्री राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह समिति

error: Content is protected !!