अजमेर, 25 जनवरी। नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की तैयारियां पूरे जोरों पर है। सोमवार को विधायक वासुदेव देवनानी ने भाजपा के वार्ड प्रभारियों के साथ बैठक कर वार्डशः समीक्षा की तथा कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर मंथन किया।
देवनानी ने बैठक में उपस्थित वार्ड प्रभारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर घर-घर तक भाजपा कार्यकर्ता सम्पर्क साध कर मतदाताओं से अजमेर शहर के विकास के लिए भाजपा को वोट देने की अपील करे। उन्होेंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के दो साल के कार्यकाल में महिलाओं के साथ अत्याचार में बेतहाशा बढोतरी हुई है, भ्रष्टाचार चरम पर है। बिजली के बिलों में भारी वृद्धि कर जनता के साथ वादाखिलाफी की है। अजमेर में जो भी विकास के काम पिछले दो साल से चल रहे है वे स्मार्ट, हेरिटेज, अमृत व प्रसाद योजना के तहत हो रहे है जिसका सारी राशि केन्द्र सरकार द्वारा दी गई है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बनने पर शहरवासियों की सुविधा के लिए विशेष प्रयास किये जाएंगे। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा लाई गई घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ व निःशुल्क किया जाएगा। क्षेत्र की स्वच्छता, स्ट्रीट लाईट व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
बैठक में निवर्तमान महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव, जयकिशन पारवानी, कंवलप्रकाश किशनानी, आनन्दसिंह राजावत, सीताराम शर्मा, तुलसी सोनी, संजय अरोडा, राकेश डीडवानिया, सत्येन्द्र शर्मा, विक्रम सिंह, अनिल नरवाल, सुरेन्द्र शर्मा, श्यामजोशी, अनुपम गोयल, सुरेन्द्र उबाणा, सुलोचना शुक्ला, संजय जैदिया, शफीक खान, अफशान चिश्ती, विजय टांक, कमलेश शर्मा, बालेश, नरेन्द्रसिंह, श्यामपंवार, संजयगर्ग, अनीष मोयल, प्रकाश मेहरा, अशोक शर्मा सहित अन्य वार्ड प्रभारी शामिल हुए।