केकड़ी 28 जनवरी (पवन राठी)शहर की सरकार चुनने के लिए आज 40 वार्डो के 53 बूथों पर निर्धारित समय पर मतदान शुरू हुवा।मतदाताओं में गजब उत्शाह देखने को मिला रावणा राजपूत धर्मशाला केकड़ी स्थित मतदान केद्र पर 90 वर्षीय वृद्धा व्हील चेयर पर अपने परिजनों के साथ मतदान करने पंहुची। 10-30 बजे तक 20%मतदान हो चुका था।
तीन बजे तक 68-62%मतदान हुवा था। 5 बजे तक 80-416 %मतदान हुवा।
केकड़ी की हाई वॉल्ट्ज सीट वार्ड 24 के मतदान केंद्र पर भा ज पा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में किसी बात को लेकर तनातनी हो गई नोबत गाली गलौच तक पंहुच गई थी।दोनों पार्टी के दिग्गज नेता गण उक्त मतदान केंद्र पर पंहुचे सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर और एस पी ने वंहा पंहुच कर स्थिति का जायजा लिया और अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया।चुनाव लड़ रही दोनों दलों की प्रत्याशियों को मतदान केंद्र से बाहर निकाल दिया गया।इस संबंध में पूर्व पालिका अध्यक्ष व भा ज पा चुनाव संयोजक अनिल मित्तल ने पुलिस प्रशासन पर कांग्रेस से मिलीभगत का आरोप जड़ा है। भा ज पा देहात जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा पर पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वो कितनी ही पद का दुरुपयोग कर ले जनता उनके व्यवहार से अजीज आ चुकी है और माकूल जवाब जनादेश के जरिये देगी।
कुछ मतदान केंद्रों पर मशीनों में गड़बड़ियों की शिकायतें मिली थी जिनका तत्त्काल निस्तारण कर दिया गया।
40 वार्डो में कुल 80-416 %मतदान हुवा है।
मतदान समाप्ति के बाद कांग्रेस व भाजपा दोनों ही दलो ने अपने अपनेबोर्ड बनने के दावे किए है। मतदान समाप्ति से पूर्व ही दोनों दलों द्वारा अपने अपने प्रत्याशियों को एकत्रित करना शुरू कर दिया और जिताऊ निर्दलीयों पर भी दोनों ही दलो की पैनी नजर बनी हुई है। अब देखना यह है कि शह और मात के इस सियाशी खेल का ऊंट किस करवट बैठता है किसका बनता है बोर्ड और किसको होना पड़ेगा मायुष।इसका फैसला तो 31 जनवरी को ई वी एम खुलने पर ही सार्वजनिक हो पायेगा।कहा भी गया है :-
“मैंने देखा है मौसम को बनते और बिगड़ते हर पल।
जो कल था वो आज नही है; जो आज नही वो होगा फिर कल।”
“अब हवाएं ही करेगी रोशनी का फैसला-जिस दिए में जान होगी
वही दिया रह जायेगा।।”