कमल साहू होंगे केकड़ी के प्रथम नागरिक

केकड़ी 2 फरवरी (पवन राठी)नगर पालिका केकड़ी के नए अध्यक्ष(चेयरमैन)पद के लिए कांग्रेस ने कमल साहू का नाम फाइनल किया गया। यह खबर शहर में फैलते ही तेली समाज मे हर्ष की लहर दौड़ गयी।
कमल साहू केकड़ी पालिका के वार्ड नंबर 13 से 320 मतों से विजयी हुए है।
कांग्रेस की और से आज नामांकन के आखिरी दिन साहू द्वारा अपना नामांकन दाखिल किया गया।इनके प्रस्तावक रमाकांत दाधीच और अमरी देवी चौधरी थे।कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में कमल साहू ने नगरपालिका में उपखंड अधिकारी एवम निर्वाचन अधिकारी के सम्मुख अपना नामांकन पेश किया।
केकड़ी पालिका अध्यक्ष का पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। 40 में से 21 सीटो पर कांग्रेस जीती है इस प्रकार से कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत है।

भाजपा की और से मिश्रीलाल डसा निया ने पालिका अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पेश किया।

अब चुनाव की केवल औपचारिकता मात्र बाकी रह गयी है जो 7 फरवरी को पूर्ण होगी।

error: Content is protected !!