एलिवेटेड रोड से व्यापारी परेशान

आज केसरगंज व्यापारिक संघ, कबीर मार्ग व्यापारिक संघ व स्टेशन रोड व्यापारिक संघ के पदाधिकारीगण ने अपनी-अपनी यूनियन के बैनर तले स्थानीय एमडीएस यूनिवर्सिटी स्थित राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम लि. कार्यालय के अधिशाषी अभियंता अरुण माथुर से मुलाकात की औऱ जिलाधीश के नाम का ज्ञापन दिया। केसरगंज व्यापारिक संघ के प्रवक्ता एडवोकेट विकास अग्रवाल ने बताया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत स्टेशन रोड पर जो एलिवेटेड रोड बनाया जा रहा है उससे केसरगंज औऱ उससे जुड़े आस-पास के तमाम क्षेत्र जिनमे कम से कम 50 से अधिक आवासीय कॉलोनियां, व्यस्ततम बाज़ारों का हाल स्मार्ट सिटी के स्थान पर नर्क सिटी होने जा रहा है। अग्रवाल ने बताया कि बन रहे एलिवेटेड रोड के कारण केसरगंज बाटा तिराहे का मार्ग जो लगभग 200 वर्ष से अधिक पुराना है को बंद किया जा रहा है जो कि स्टेशन रोड से मय केसरगंज आर्य समाज रोड के अतिरिक्त केसरगंज से जुड़े अन्य बाजार जैसे गोलचक्कर, आशागंज, अजयनगर आदि सहित अजमेर के कई व्यावसायिक मार्गों का जंक्शन है जिसे बन्द करने से उपरोक्त क्षेत्रों का व्यापार पूरी तरह से चौपट हो जाएगा, कथित बाटा तिराहा बन्द होने के बाद मात्र 8 फुट की गली स्टेशन रोड के दोनों ओर रह जायेगी जिससे समग्र केसरगंज से जुड़े सभी बाज़ारों का सम्पूर्ण विनाश हो जाएगा, बाटा तिराहा बन्द करने से जो हज़ारो की संख्या में स्कूल बसें, वैन व ऑटो का 8 फुट की गली में से होकर निकलना दूभर हो जाएगा, किसी भी आपातकालीन स्थिति में हॉस्पिटल पहुंचना, एम्बुलेंस आना, स्टेशन से आना-जाना, फायरब्रिगेड को केसर गंज में बुलाना अत्यधिक मुश्किल हो जाएगा जो शहरवासियों औऱ इस क्षेत्र के व्यापारियों व निवासियों के लिए स्मार्ट सिटी न होकर नर्क सिटी से बदतर होगा, बारिश में पहाडग़ंज से आने वाला भयंकर पानी का उफान दुकानों में घुस जायेगा जिससे जानमाल की हानि होगी। अग्रवाल ने बताया कि आज अधिशाषी अभियंता माथुर से मिलने वालों में स्टेशन रोड व्यापारिक संघ के पदाधिकारी बिमला नागरानी, नितेश गर्ग, कबीर मार्ग व्यापारिक संघ से राजीव निराला जैन, केसरगंज व्यापारिक संघ से प्रवक्ता एडवोकेट विकास अग्रवाल सहित रमेशचंद जैन, अशोक गांधी, संजय गोयल, जय गोयल, अरविंद अग्रवाल आदि रहे। सभी पदाधिकारीगण ने एक सुर में बाटा तिराहे को बंद करने का विरोध करते हुए अधिशाषी अभियंता माथुर से एलिवेटेड रोड का स्लोप को बाटा तिराहे से पहले ही समाप्त करने की मांग की जिससे वर्षों पुराने बाटा तिराहे को बंद न किया जाए और केसरगंज क्षेत्र के विकास में उक्त एलिवेटेड रोड से बाधा उत्त्पन्न न हो सके। सभी व्यापारिक संघों ने चेतावनी दी अगर उनकी इस जायज मांग को न माना गया तो व्यापारीगण विरोधस्वरूप जिलाधीश को ज्ञापन देंगे और इसमें अजमेर शहर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता ने भी समर्थन देते हुए वक्तव्य जारी किया कि एलिवेटेड रोड व्यापरियों व आम जन के हित में बन रहा है अगर क्षेत्र के व्यापरियों को इससे किसी भी तरह की परेशानी है तो इसे दूर करने का दायित्व अजमेर प्रशासन का है जिसमें अजमेर शहर व्यापार महासंघ व्यापरिक संघों का पूर्ण समर्थन व साथ में है, जरुरत होगी तो अजमेर शहर में आंदोलन भी करना पड़े तो किया जायेगा।
प्रवक्ता
विकास अग्रवाल (एडवोकेट व सीए)
केसरगंज व्यापारिक संघ

error: Content is protected !!