जिला मीडिया प्रभारी अनीश मोयल ने बताया कि प्रदेश भाजपा के राजनीतिक विभाग प्रमुख, डॉ दीपक सिंह भाकर को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली शीर्ष कैबिनेट नियुक्ति समिति द्वारा ,मैंगनीज ओर इंडिया लिमिटेड, केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र की उपक्रम मे निदेशक नियुक किया गया। मैंगनीज ओर इंडिया लिमिटेड , एक मिनिरत्न और सर्वोच्च अनुसूची की खनिज कम्पनी है। डॉ भाकर को कंपनी की तीन समितियों क्रमशः नामांकन और पारिश्रमिक , कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी, स्टेकहोल्डर रिलेशनशिप का चेयरमैन भी बनाया गया। वे कम्पनी की ऑडिट समिति के भी सदस्य हैं। उन्होंने कम्पनी मामलात मंत्रालय द्वारा आवश्यक परीक्षा को भी 75 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण किया है।
इस अवसर पर उन्हें सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक वासुदेव देवनानी, अनिता भदेल, जिला अध्यक्ष डॉ प्रियशील हाड़ा , महापौर बृजलता हाड़ा , उपमहापौर नीरज जैन , महामंत्री रमेश सोनी, संपत सांखला , पूर्व यू आई टी सदर धर्मेश जैन, कोषाध्यक्ष प्रवीण जैन ने डॉक्टर दीपक भाकर को शुभकामनाएं प्रेषित कि
अनीश मोयल
जिला मीडिया प्रभारी
भाजपा ,अजमेर