बार एसोसियन ने किया चिकित्सा मंत्री का आभार व्यक्त

केकड़ी 1 अप्रैल(पवन राठी)
केकड़ी बार एसोसिएशन के सदस्य वरिष्ठ एडवोकेट पवन सिंह भाटी के पिता व विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष महावीर सिंह भाटी तथा उनके परिजनों के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा की गई मारपीट के मामले में केकडी थाने के सीआई व 3 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर करने के साथ ही बार एशोसिएशन केकडी का धरना खत्म हो गया। गुरुवार को इस मसले पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष चेतन धाभाई के नेतृत्व में एक शिष्ट मण्डल ने राज्य के चिकित्सा मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ रघु शर्मा से मिलकर सम्पूर्ण घटनाक्रम से अवगत कराया इस पर डॉ रघु शर्मा के निर्देश पर अजमेर पुलिस अधीक्षक ने मामले में आरोपित तीन पुलिस कर्मियों रामराय, लोकेश व वीरेंद्र सहित केकड़ी थानाधिकारी ब्रजेश मीणा को लाइन हाजिर कर दिया है। इस मामले को लेकर पिछले तीन दिनों से केकड़ी बार एसोसिएशन के सदस्य आंदोलनरत थे वहीं विश्व हिंदू परिषद सहित हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी ज्ञापन सौंपा था, में भी मामले को लेकर रोष व्याप्त था। आज प्रातः बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चेतन धाबाई व वरिष्ठ एडवोकेट मो सईद नकवी के नेतृत्व में ग्यारह सदस्यों का एक शिष्टमंडल राज्य के चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा से मिला तथा पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। शिष्टमंडल ने डॉ रघु शर्मा को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि पहले तो नशे में धुत्त तीन पुलिस कर्मियों ने वरिष्ठ एडवोकेट पवन भाटी के पिता महावीर सिंह भाटी व परिजनों के साथ बिना वजह लाठियों से बर्बरता पूर्वक मारपीट की। जब इसकी शिकायत लिखाने एडवोकेट पवन भाटी थाने गए तो वहां उल्टा उन्ही के खिलाफ झूँठा मुकदमा दर्ज करा दिया। जिस पर अजमेर एसपी ने आदेश निकालते हुए केकड़ी सीआई सहित अन्य तीन पुलिस कर्मियों को लाइन भेज दिया। इस मामले की जानकारी जब एडिशनल एसपी घनश्याम शर्मा व एसडीएम सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने धरना स्थल पर धरने पर बैठे बार एसोसिएशन के सदस्यों को दी तो उन्होंने का इजहार करते हुए कहा कि सत्य की विजय हुई है और सभी ने धरना समाप्त करने का निर्णय लिया। एसपी के उक्त आदेश से पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही होने व पीड़ित परिवार को न्याय मिलने पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चेतन धाबाई,सचिव सीताराम कुमावत, वरिष्ठ एडवोकेट मो सईद नकवी, हेमंत जैन, पवन भाटी, निर्मल चौधरी, नवलकिशोर पारीक, आसिफ हुसैन,नवल दाधीच सहित सभी वकीलों ने इसे न्याय की जीत बताते हुए चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा का आभार व्यक्त किया। उधर विश्व हिंदू परिषद ने भी इसे न्याय की जीत बताते हुए खुशी का इजहार किया है। महावीर सिंह भाटी जिनके साथ यह घटनाक्रम हुआ वे यहां विश्व हिंदू परिषद में प्रखंड अध्यक्ष हैं। इस घटनाक्रम को लेकर विश्व हिंदू परिषद सहित नगर के सभी हिंदूवादी संगठनों में गहरा रोष था।

error: Content is protected !!