पालिका का सजगता अभियान जारी

केकडी 20 अप्रैल,(पवन राठी)
राज्य सरकार के निर्देशानुसार पालिका द्वारा जन आंदोलन अभियान नो मास्क नो एन्ट्री के तहत रैली तथा कोविड-19 के टीकाकरण के तृतीय चरण के अन्तर्गत 45 से 59 वर्ष के व्यक्तियों का टीकाकरण हेतु प्रेरित हेतु जागरूक रेली नगरपालिका कार्यालय से शुरू रैली होकर अजमेर सेंटर काॅ आपरेटिव बैंक, पुलिस थाना, हायर सैकेण्ड्री रोड़, तीन बत्ती चैराहे से अजमेरी गेट व घंटाघर तक निकाली गयी निकाली गयी।पालिका अधिशाषी अधिकारी सीता वर्मा ने बताया कि पालिका कर्मियों द्वारा टेम्पुओ के माध्यम से

वेक्सीनेशन कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना की आमजन में जागरूकता हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया है एवं इसके साथ ही उक्त टेम्पूओं में बैठे पालिका कर्मचारी द्वारा पम्पलेट भी वितरित किये गये।

इस प्रकार आज लगभग 42 मास्क, 540 पोस्टर वितरित किये गये तथा गठित टीम द्वारा लगभग 550 आमजन को जागरूक करने का प्रयास किया गया तथा माइक्रो कन्टेन्मेन्ट जोन में हाईपोक्लोराईड से छिडकाव किया गया।
इसके साथ ही पालिका कर्मियों द्वारा ’’मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना’’ व कोरोना के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री जी का संदेश डीओ लेटर जनप्रतिनिधियों को देकर उसकी पालना करने का निवेदन किया गया।
श्रीमान उपखण्ड अधिकारी महोदय के आदेशानुसार मौके पर अधिशासी अधिकारी एवं पालिका टीम के द्वारा बिना मास्क वाले व्यक्तियों को समझाइस करते हुए एवं सोसिएल डिस्टेंस की पालना नहीं करने वाले का 7 व्यक्तियों/व्यापारियों के चालान काटकर कुल 700 राशि वसूली की गयी।
इस मौके पर रामगोपाल डांगा वरिष्ठ सहायक, सफाई शाखा प्रभारी विमल कुमार दाधीच, एवं सफाई शाखा के सहायक प्रभारी श्री राकेश कुमार पारीक, आशीष सहा. सफाई जमादार, सहित सफाई कर्मचारी टीम उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!