उप निदेशक अनुपमा टेलर ने लिया व्यवस्थाओ का जायजा

केकडी 22 अप्रैल(पवन राठी)
राज्य सरकार के निर्देशानुसार श्रीमती सीता वर्मा अधिशासी अधिकारी (आयुक्त) के नैतृत्व में पालिका द्वारा जन आंदोलन अभियान नो मास्क नो एन्ट्री के तहत रैली तथा कोविड-19 के टीकाकरण के तृतीय चरण के अन्तर्गत 45 से 59 वर्ष के व्यक्तियों का टीकाकरण हेतु प्रेरित हेतु जागरूक रेली नगरपालिका कार्यालय से शुरू रैली होकर अजमेर सेंटर काॅ आपरेटिव बैंक, पुलिस थाना, हायर सैकेण्ड्री रोड़, तीन बत्ती चैराहे से अजमेरी गेट व घंटाघर तक निकाली गयी निकाली गयी व मल्टीमीडियां के माध्यम से वेक्सीनेशन कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना की आमजन में जागरूकता हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया है तथा सांय
काल मे , उपनिदेशक (क्षेत्रीय),स्थानीय निकाय विभाग, अजमेर अनुपम टेलर व अन्य अधिकारीगण द्वारा केकड़ी नगरपालिका द्वारा कोविड-19 के तहत तमाम गतिविधियों का जायजा लिया तथा पालिका द्वारा बसस्टेण्ड पर स्थित पालिका वाचनालय में संचालित इन्दिरा रसोई योजना का निरीक्षण किया तथा वहीं भोजन करके भोजन की गुणवत्ता अच्छी बतायी है।
पालिका अध्यक्ष कमलेश कुमार साहू व पार्षगदणों के निर्देशानुसार पालिका द्वारा सोडियम हाईपोक्लोराई के छिड़काव हेतु नयी स्पे्र मशीन क्रय की गयी एवं आज से ही शहर में सोडियम हाईपोक्लोराई छिड़काव शुरू किया गया।
इस मौके पर लेखराम बेरवा कनिष्ठ अभियंता, रामगोपाल डांगा वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक शब्बीर अहमद, श्री सोहन सिंह गौड़, श्शिकांत दाधीच, सहित सफाई कर्मचारी टीम उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!