आज राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान अजमेर द्वारा पृथ्वी दिवस के अवसर पर “एक पेड़ एक जिंदगी” अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत पीसांगन ब्लॉक व श्रीनगर के सभी ग्रामवासियों व ग्राम पंचायत में एक पेड़ अपने घर के आंगन ग्राम पंचायत या अपने गांव में लगाए और पेड़ लगाते हुए कि फ़ोटो संस्थान को भेजे इस अभियान से सभी ग्रामवासी व जन प्रतिनिधि ,पत्रकार व शिक्षक जुड़े और इस कार्यक्रम को घर बैठे सफल बनाया आज कोरोना महामारी के चलते बहुत समस्यों का हमे सामना करना पड़ रहा है परंतु हमे हमारी पृथ्वी को भी बचाना है जिसको देखते हुए संस्थान द्वारा इस अभियान का आयोजन किया गया इस अभियान के अंतर्गत सभी की सक्रिय भागीदारी रही कार्यक्रम के अंतर्गत संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ एस एन शर्मा ने बताया कि 22 अप्रैल को अर्थ डे यानी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ मनाया जाता है. इसे मनाने का मकसद यही है कि लोग पृथ्वी के महत्व को समझें और पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने के प्रति जागरूक हों. यही वजह है कि इस दिन पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी को बचाने का संकल्प लिया जाता है.कोरोना वायरस संक्रमण ने दुनिया को थाम सा दिया है, जिससे प्रदूषण के स्तरों में गिरावट देखी जा रही है, वायु अधिक स्वच्छ हो गई है, हमें समझना चाहिए कि मानव ने किस हद तक प्राकृतिक संतुलन को हानि पहुंचाई है। संस्थान द्वारा आज “एक पेड़ एक जिंदगी” अभियान के तहत सभी से सक्रिय भागीदारी देखने को मिली है कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रबंधक दीपक शर्मा का योगदान सराहनीय रहा।