संक्रमण के बढ़ते काल मे सभी व्यवस्थाएं दुरस्त रहे

केकड़ी- 24 अप्रैल(पवन राठी)
जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने शनिवार को राजकीय जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर चिकित्सालय में उपलब्ध ऑक्सीजन प्लांट व कोविड़ रोगी वार्ड का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए पीएमओ डॉ एंनसीजेन को हर समय सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश प्रदान किये तथा जिलाधीश राजपुरोहित ने चिकित्सकों से कोरोना संक्रमित मरीजों के बारे में भी जानकारी ली,पीएमओ डॉ एंनसीजेन ने जिलाधीश राजपुरोहित को बताया कि केकडी चिकित्सालय में वर्तमान में पड़ोसी जिलों से भी कोविड रोगी भर्ती हो रहे है व आवश्यकता पड़ने पर एक ओर कोविड केयर सेंटर के लिए स्थान देख चुके है तथा ऑक्सीजन की वर्तमान में पर्याप्त व्यवस्था है जो 35 सिलेंडर प्रतिदिन उत्पादन की है इसको 100 सिलेंडर प्रतिदिन उत्पादन तक बढाने की स्वीकृति भी मिल चुकी है जिसकी स्थापना के लिए कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है व संक्रमण की जांच के लिए एचआर सिटी मशीन भी आगे है जिसको शीघ्र प्रारम्भ करवाने के भी प्रयास किये जा रहे है ।
इस दौरान जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित के साथ सीएमएचओ डॉ. के के सोनी,उपखण्ड अधिकारी सुरेन्द्र सिंह राज पुरोहित व तहसीलदार राहुल पारीक भी रहे।

error: Content is protected !!