भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर की बैठक प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया जी ने ऑनलाइन माध्यम से ली बैठक में जिला पदाधिकारी जनप्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष पार्षद उपस्थित रहे बैठक को संबोधित करते हुए सतीश पूनिया जी ने कार्यकर्ताओं से कुर्ला काल में आ रही समस्या और सुझाव मांगे ।
जहां विभिन्न प्रकार के सुझाव और समस्याओं से कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष जी का ध्यान आकर्षित किया।
डॉक्टर पूनिया ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में राज्य सरकार सिर्फ और सिर्फ केंद्र की मोदी सरकार को बदनाम करने की साजिश में लगा हुआ है विगत दिनों में ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति केंद्र सरकार द्वारा राजस्थान में की गई परंतु उसकी कमी
जिला परंतु राज्य सरकार ने कुप्रबंधन से इसकी कमी बना रखी है आज मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन राष्ट्रीय स्तर पर कई गुना बड़ा है केंद्र सरकार पूरी तरह से हर संभव सहायता राज्य सरकारों को दे रही है और इसी क्रम में आज मोदी जी ने 11 करोड़ लोगों के खाते में एक लाख करोड़ रुपए ट्रांसफर किए हैं जो सबसे बड़ा डायरेक्ट बालक सांसद है हमें नकारात्मक माहौल से सकारात्मक की ओर जाने की आवश्यकता है और यही प्रयास लगातार करना चाहिए।
जिलाध्यक्ष डॉ प्रियशील हाड़ा ने कहा की जिला स्तर पर हर बूथ तक कार्यकर्ता वैक्सीनेशन, मास्क वितरण, सैनिटाइजेशन ,भोजन उपलब्ध कराना सहित सेवा में लगे हुए हैं साथ ही संगठन द्वारा लगातार जनता को संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता भी कर रहा है।
बैठक को संबोधित करते हुए सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा कि सेवा ही संगठन मैं आज हमारा हर कार्यकर्ता जी जान से सेवा में लगा हुआ है।
बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि वर्तमान समय में सेवा ही एक मात्र साधन है जिस से हम जन-जन से संपर्क स्थापित कर उनकी सहायता कर सकते हैं देवनानी ने कहा कि इस हेतु उन्होंने विधायक सेवा केंद्र की स्थापना की जहां रोजाना मरीजों को घर पर भोजन पहुंचाना, आरोग्य किट वितरण ,डॉक्टर परामर्श सहित विभिन्न काम किए जा रहे हैं ।
दक्षिण विधायक अनिता भदेल ने कहा कि आज की स्थिति बहुत ही ह्रदय विदारक है जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से सामंजस्य स्थापित कर वैक्सीनेशन में आ रही समस्याओं में सुधार किया है। और जनता के मध्य संवाद स्थापित कर हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
भदेल ने ऑक्सीजन कंस्ट्रक्टर की उपलब्धता पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि सामाज द्वारा सामूहिक प्रयास से और अधिक कंस्ट्रक्टर जनता की सेवा में खरीदने चाहिए।
आज की बैठक में महापौर ब्रजलता हाड़ा,उपमहापौर नीरज जैन, महामंत्री रमेश सोनी,संपत सांखला,वेदप्रकाश दाधीच, प्रो बी पी सारस्वत, अरविंद यादव, विकास सोनगरा, प्रकाश बंसल, महेंद्र जादम, हेमंत सांखला,भारती श्रीवास्तव , संदीप गोयल, मनीष मारोठिय,हेमंत सुनारिवाल सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष
डॉ प्रियशील हाड़ा