भा ज पा ने कोरोना वारियर्स सफाई कर्मियों का किया सम्मान

केकडी 29 मई,(पवन राठी) / लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 7 वर्ष (मोदी-2) के 2 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के निर्देशानुसार के निर्देशानुसार इस मौके पर कोविड महामारी के मद्देनजर कोई जश्न नही मनाकर सेवा कार्य करने के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल द्वारा शनिवार को सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत कोरोना महामारी से पीड़ित आमजन की सेवा में रत कोरोना योद्धा सफाई कर्मियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया व सभी से वैक्सीन लगवाने व अपने परिजनों को भी इस हेतु प्रोत्साहित करने का आव्हान किया गया व इसके फायदे बताते हुए कहा गया कि इस वैक्सीन को लगवाने से किसी भी प्रकार की कोई शारीरिक व स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है अतः सभी सहयोग करें इस मौके पर महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कँवर व भाजपा नेता राजेंद्र विनायका ने कहा कि कोरोना कालखंड में जब सब लोग अपने घरों में है तब यही स्वच्छता सैनिक सभी की स्वच्छता के साथ ही कोविड एरिया में सेनेटराजेशन का कार्य तक कर रहे है हम इनको हार्द्धिक शुभकामनाये देते हुए इनके स्वस्थ व दिर्घायु जीवन की कामना करते है, इस मौके पर भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका,मंडल अध्यक्ष अनिल राठी,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर,सेवा ही संगठन जिला संयोजक सत्यनारायण चौधरी,नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी,शहर संयोजक महेश बोयत,मंडल महामंत्री कमल सांखला व रामबाबू सागरिया, महिला मोर्चा महामंत्री अनीता राठी व सीमा जेतवाल,भाजपा नेता महेश नायक, सहित कई कार्यकर्ता उन्होंने सहयोग प्रदान किया।

error: Content is protected !!