आम आदमी पार्टी राजस्थान प्रदेश द्वारा कोविड-19 वॉड रूम की स्थापना की गई। सभी जिलों में गूगल मीट द्वारा मीटिंग करके हर एक जिले का एक एक प्रभारी घोषित किया गया।
मीना त्यागी को कोविड-19 वॉड रूम अजमेर जिले का प्रभारी नियुक्त किया है।अजमेर पिछले एक महीने से कोविड वॉर रूम बनाकर लोगो की सहायता की जा रही हैं जिसकी गुगल मीट द्वारा हर हफ़्ते समीक्षा बैठके हो रही हैं और प्रदेश सह प्रभारी खेमचन्द जागीदार जी, प्रदेश सचिव देवेन्द्र शास्त्री जी,महिला शक्ति की प्रदेश अध्यक्ष कीर्ति पाठक व्यक्तिगत तौर पर मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं, जिसके अंतर्गत अजमेर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पिछले कई हफ्तों से उनकी टीम द्वारा अजमेर जिले में करोना से पीड़ित लोगों की हर संभव मदद की जा रही थी और आगे भी जारी रहेगी।
अजमेर जिले में जिस किसी भी व्यक्ति को करोना से संबंधित किसी भी प्रकार की जरूरत है जैसे ऑक्सीजन, मेडिसिन, इंजेक्शन की या किसी अन्य सहायता की तो वह आम आदमी पार्टी अजमेर हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं अजमेर आप आपकी हर संभव मदद के लिए प्रयासरत है।
हेल्पलाइन नंबर – 70146 23393
No – 94601 77688
पृथ्वी सिंह
मीडिया प्रभारी
आम आदमी पार्टी अजमेर