भा ज पा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया का कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत

केकड़ी 19 मई,(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के अल्प प्रवास के दौरान केकड़ी आगमन पर अजमेर रोड पर राजकीय चिकित्सालय के पास बाईपास पर भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल द्वारा स्वागत किया गया।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि वह आज शोक संतप्त परिवारों के संवेदना व्यक्त करने जा रहे हैं अतः आज माला साफा वगैरह ग्रहण नहीं करेंगे स्वागत सत्कार का कार्यक्रम फिर कभी रखा जाएगा सभी कार्यकर्ता कॉविड 19 से अपना ध्यान रखते हुए आम जन का सहयोग करें। इस दौरान भाजपा नेता राजेंद्र विनायका केकड़ी शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी केकड़ी प्रधान होनहार सिंह राठौड़ जिला संयोजक सत्यनारायण चौधरी जिला महामंत्री रायचंद बागड़ी जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर युवा मोर्चा अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी,पूर्व चेयरमैन अनिल मित्तल, मंडल महामंत्री रामबाबू सागरिया अर्जुन सिंह शक्तावत श्री राम आचार्य पार्षद कैसी चौधरी दशरथ साहू पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सांवरलाल चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलराज मेहरचंदानी व बद्री लाल माली, महावीर साहू,मीडिया संयोजक दिनेश वैष्णव,सुरेश सेन,कन्हैया लाल विजय,शिवम सेन,सांवर लाल चौधरी,महावीर धाकड़ सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
फोटो

error: Content is protected !!