केकड़ी 7 जुलाई(पवन राठी) वर्ष2021-23 के लिए माहेश्वरी मंडल -नवयुवक मंडल और महिला मंडल के चुनाव ढंड का रास्ता स्थित महेश वाटिका में 25 जुलाई को होंगे।
समाज के सचिव भाग चंद मूंदड़ा ने बताया कि दोपहर दो बजे महिला मंडल के एवम शाम 5 बजे नवयुवक मंडल के चुनाव होंगे।इसके पश्च्यात रात्री 8 बजे माहेश्वरी मंडल के चुनाव होंगे।अध्यक्ष छितर मल न्याति व सचिव भाग चंद मूंदड़ा ने सभी समाज बंधुओं से समय पर उपस्थित होने की अपील की है।