सेवा में
श्रीमान आयुक्त महोदय
नगर निगम
अजमेर
विषय :-अजमेर शहर में खुलेआम जगह-जगह अवैध अतिक्रमण हटवाने के संदर्भ में?? महोदय जी सविनय निवेदन है कि आज शहर में कई जगह बड़े बड़े पक्के अतिक्रमण खुलेआम हो रहे हैं जिसकी जानकारी आपके विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारियों को है परंतु दुर्भाग्य की बात है कि उस पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है मोदी जी बड़ी-बड़ी सड़कें गलियों में तब्दील हो गई हैं गलियां गलियां बन गई है फोर व्हीलर तो दूर दोपहिया वाहन भी निकलना मुश्किल है ईश्वर ना करें कभी कोई भीषण दुर्घटना घट गई तो एंबुलेंस एवं फायर ब्रिगेड किसी हाल में उस तक नहीं पहुंच सकते ऐसे में आप से निवेदन है कि इन जिम्मेदार अधिकारियों को पाबंद करें कि जितने भी अवैध अतिक्रमण है उनके खिलाफ कार्यवाही करें साथ ही आए दिन समाचार पत्रों में अतिक्रमण एवं कई अवैध निर्माण की फाइलें गायब होने की समाचार पत्रों में खबर आती है ।
महोदय जी इस विभाग से फाइल गायब हो जावे यह एक सोचनीय विषय है जिस अधिकारी की ड्यूटी थी उसको संभालने की अगर वही उस फाइल को गायब कर दें तो इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या होगा ऐसे अधिकारियों को तुरंत निलंबित कर देना चाहिए आप सभी फाइलों की जांच कराएं एवं अवैध निर्माण के लिए एक कमेटी बना दें जिससे आम जनता को राहत मिल सके धन्यवाद
शैलेश गुप्ता
6375920300