कोरोना काल के बिजली बिल माफ़ी, बिजली की दरें कम करने व प्रदेश में प्रति माह 200 यूनिट बिजली फ़्री देने की माँग को लेकर आज 9 जुलाई 2021 को आम आदमी पार्टी अजमेर ने महिला शक्ति प्रदेश अध्यक्ष कीर्ति पाठक के नेतृत्व में *आप चली बाजार* अभियान के तहत नया बाजार क्षेत्र में व्यापारियों से संपर्क कर वार्तालाप किया व पोस्टकार्ड हस्ताक्षर करवाए।
महिला शक्ति प्रदेश अध्यक्ष कीर्ति पाठक ने बताया कि आम आदमी पार्टी अजमेर का *आप चली बाजार* अभियान सतत रूप से चल रहा है इसी के अंतर्गत आज नया बाजार में लोगों को इस अभियान से जोड़ा व उन्हें अपने हक के लिए जगाने की कोशिश की।
उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे टैक्स के पैसे से हमें 200 यूनिट फ्री बिजली की योजना राजस्थान सरकार को तुरंत प्रभाव से लागू करनी चाहिए।
प्रदेश सरकार बिजली कम्पनियों के भ्रष्टाचार को नज़रअन्दाज़ कर उन के मार्फ़त जनता को बिजली उपलब्ध करवाती है जिस से आम जनता पिसती है। ये तत्काल प्रभाव से बंद होना चाहिए।
उन्होंने राज्य सरकार को चेताते हुए कहा कि कोविड काल के रोज़गार हीन प्रदेशवासी अब तीन माह के बिल माफ़ी के लिए लामबंद हो रहे हैं और राज्य सरकार यदि इन के हितों की अनदेखी करेगी तो शीघ्र ही प्रदेश में एक बहुत बड़ा बिजली आंदोलन शुरू होगा।
आज के अभियान में जिला अध्यक्ष मीना त्यागी,
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अफाक अली, साउथ विधानसभा अध्यक्ष हेमंत गहरवार,
महिला शक्ति उपाध्यक्ष विमला वर्मा, जिला सह कोषाध्यक्ष राजेश नायक, टैक्सी, टेंपो चालक जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार, ललिता, हेमनंदिनी, ऋषिदत्तशर्मा, पूनम मेहरा, राकेश, हिमांशु, सत्यनारायण व अन्य कार्यकर्ताओं का सक्रिय योगदान रहा।
पृथ्वी सिंह नरूका
मीडिया प्रभारी
आम आदमी पार्टी, जिला अजमेर