जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कवंर पलाडा द्वारा जनसुनवाई कर प्राप्त प्रकरणो का किया गया निस्तारण। पवांर एन्टरप्राइजेज द्वारा ग्राम पंचायत रसूलपुरा में निविदा खोलने में किये गये घपले के संबंध में जिला प्रमुख को अवगत कराया कि निविदाओं की पूर्ण जांच करे बिना ही टेन्डर पंचायत समिति द्वारा दिये जा रहे है जिसके साक्ष्य हेतु पत्र संलग्न किये है प्रकरण पर तत्काल संज्ञान लेते हुऐ जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कवंर पलाडा ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देष दिये। श्रीमती कृष्णा कवंर धर्मपत्नी श्री नरेन्द्र सिंह निवासी चामुण्डा काॅलोनी फाॅय सागर रोड अजमेर ने अवगत कराया कि इनके देवर से रंजिष रखने वाले कुछ लोग इनके देवर के मकान में अवैध तरीके से दाखिल हुए एवं देवरानी के साथ अभ्रद व्यवहार किया जब श्रीमती कृष्णा कवंर बीचबचाव करने गई तो उनके साथ भी अभ्रद व्यवहार किया गया। प्रार्थीया ने गंज थाना एवं पुलिस अधीक्षक दोनो जगह इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नही की गई। प्रार्थीया का आरोप है कि उच्च पदो पर आसीन अधिकारियों द्वारा आरोपीगणो को लाभ पहुंचाया जा रहा हैं। प्रार्थीया ने जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कवंर पलाडा के समक्ष उपस्थित होकर इन अधिकारियो एवं आरोपीगणो के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निवेदन किया है। जिस संबंध में जिला प्रमुख ने जिला कलक्टर को कार्यवाही करने हेतु पत्राचार किया है। श्री सुरेष रावत, निवासी टांक भवन गेगल थाने के सामने ने अवगत कराया कि स्वर्गीय श्री कन्हैयालाल जी टांक द्वारा खरीदी गई जमीन आज तक ग्राम के रिकाॅर्ड में दर्ज नही है। जिस कारण इन्हे इनकी जमीन का खसरा नं. मालूम नही है। अतः प्रार्थी ने जमीन को ग्राम रिकाॅर्ड में दर्ज करने हेतु निवेदन किया है। प्रार्थी विनोद शर्मा ने अवगत कराया है कि बस स्टैण्ड, पुरानी धर्मषाला ग्राम पंचायत भिनाय के नीचे स्थित ग्राम पंचायत की दुकान नं. 2 प्रार्थी के पिता श्री ताराचंद शर्मा निवासी भिनाय को ग्राम पंचायत द्वारा वर्ष 1973 से पूर्व आवंटित है एवं दुकान का किराया भी नियमित रूप से जमा कराया जा रहा है। अतः प्रार्थी ने दुकान का कब्जा दिलाने हेतु निवेदन किया है। इस संबंध में जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कवंर पलाडा ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर को तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देष प्रदान किये। प्रार्थीया श्रीमती गोमती देवी ने अवगत कराया कि उनके पति की मृत्यु कोविड 19 से हो गई थी। प्रार्थीया द्वारा मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार द्वारा घोषित कोरोना वैष्विक महामारी के पीडित परिवारो के लिए एक्सग्रेसिया अन्तर्गत एक मुष्त देय राषि 100000 रू. के पैकेज के तहत आवेदन किया गया लेकिन किन्ही कारणों से आवेदन स्वीकार नही किया गया। अतः प्रार्थीया ने उक्त राषि स्वीकृत कराने हेतु निवेदन किया है जिस संबंध में जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कवंर पलाडा ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर को कार्यवाही करने हेतु निर्देष दिये। ग्राम वासी कडैल ने कोरोना महामारी के कारण बंद की गई रोडवेज बसो के पुनः संचालन हेतु जिला प्रमुख के समक्ष निवेदन किया है। जिस संबंध में जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कवंर पलाडा ने रोडवेज प्रबंधक को कार्यवाही हेतु निर्देष दिये। प्रार्थी समस्त ग्रामीण ग्राम दांता ने अवगत ग्राम दांता में राजस्व नक्षे में दर्ज मोरी में किये गये अतिक्रमण को हटवाकर व मोरी के रास्ते का नाम करवाकर मोरी का रास्ता खुलवाने के संबंध में निवेदन किया है। प्रार्थी श्री हंसराज वैष्णव पंचायत समिति सदस्य बासंली ने अवगत ग्राम पंचायत बांसेली एवं चावण्डिया की ढाणी मजरो को आबादी में दर्ज करवाने हेतु निवेदन किया है। श्रीमती सुनीता, सरपंच कानस ने अवगत अवगत कराया कि राउमावि कानस मे ना तो प्रसार के लिए पर्याप्त जगह है और ना ही खेल मैदान आवंटित है। अतः प्रार्थीया ने राउमावि कानस के लिए भूमि आवंटन करने हेतु निवेदन किया है।
इसी क्रम मेें जिला परिषद अजमेर कार्यालय से संबंधित 04, सार्वजनिक स्वास्थय एवं इंजीनियरिंग विभाग से संबंधित 6, जिला चिकित्सा अधिकारी से संबंधित 4, अजमेर विद्युत वितरण लिमि0 से संबंधित 06, जिला षिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक से संबधित 05, सामाजिक अधिकारीता विभाग से संबंधित 09, महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित 02 परिवेदना प्राप्त हुई जिस पर जिला प्रमुख ने संबंधित अधिकारियो को तत्काल निस्तारण हेतु निर्देषित किया।
बैठक में श्री गौरव सैनी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर, श्री मुरारी लाल वर्मा, अति.मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर, श्री हरजीराम जी चैधरी, अति. निदेषक (कृषि), श्रीमति अंजना शुभम् जिला षिक्षा अधिकारी, प्रारंभिक, अजमेर, श्री प्रदीप कुमार गुप्ता, अधिषाषी अभियंता, श्री हेमंत स्वरूप माथुर, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्री प्रफुल्ल चैबीसा, अतिरिक्त निदेषक समाज कल्याण विभाग, श्रीमती पुष्पा सिंह जिला आयोजना अधिकारी, श्री आर.पी.शर्मा, अधिषाषी अभियंता (आर.डी), कौषल किषोर सामरिया अधिषाषी अभियंता (वाटरषैड), किषगनढ, श्री संजीव माथुर अधिषाषी अभियंता (वाटरषैड) केकड़ी, श्री सुधीर पाठक, विकास अधिकारी, पंचायत समिति सरवाड़, श्री शीषराम यादव, विकास अधिकारी, पंचायत समिति श्रीनगर, श्रीमती सीमा गौड़, विकास अधिकारी पंचायत समिति भिनाय, श्री रामकरण मीणा, सहायक विकास अधिकारी मसूदा, श्री मधूसूदन रतनू, विकास अधिकारी, केकड़ी, विजय सिंह, विकास अधिकारी, श्री प्रमोद कुमार विकास अधिकारी, मसूदा, डाॅ. श्रीमती ज्योत्सना रंगा, प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग, श्री गोपाल गर्ग, विकास अधिकारी/सहायक अभियंता, पीसांगन, श्री दिनेष कुमार (एसबीएम), श्री हरीष वरजनानी, अधिषाषी अभियंता, जिला परिषद, अजमेर, श्री धारू सिंह चैहान वरिष्ठ लेखाधिकारी, जिला परिषद, अजमेर, श्री भगवान अरविन्द एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
दीपक कादीयां
7737597589