सशक्त मंडल अभियान के तहत ब्रह्माणी माता मंडल की बैठक आयोजित

ब्यावर,(हेमन्त साहू)। भारतीय जनता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती मुकेश कँवर सथाना ने सशक्त मंडल अभियान के तहत ब्रह्माणी माता मंडल की बैठक ली। बैठक में मंडल को सशक्त बनाने पर विस्तार से चर्चा की। बूथ पर सक्रिय कार्यकारिणी बनना पर जोर दिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री सत्यनारायण गुर्जर, जिला महामंत्री श्री रायचन्द जी बागडी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमति इन्दू मित्तल, मंडल उपाध्यक्ष राव वीरबद्र सिंह व मंडल महामंत्री, मंडल मंत्री, शक्ति केन्द्र प्रभारी, बुथ अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

error: Content is protected !!