ब्यावर,(हेमन्त साहू)। शहर में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के लिए कार्य कर रही स्वय सेवी संस्था नई सोच मुहिम संस्थान द्वारा इस वर्षा ऋतु में अपने 1000 पौधे लगाने के लक्ष्य को लेकर कर रहे वृक्षारोपण कार्य में एक कदम बढ़ाते हुए आज अजमेर रोड स्थित वन्दे गौ मातरम् गौ शाला में कोरोना प्रभारी शलभ टंडन के आतिथ्य में संस्थान के उपाध्यक्ष आसन दास वासवानी परिवार द्वारा उनकी दादी श्री मती स्वामी बाई ओर पिता स्व. श्री अशोक कुमार (अशोक पान भंडार) की स्मृति में नीम, पीपल, शीशम, करंज, कदम आदि के बारह छायादार पेड़ लगाए गए। इस अवसर पर शलभ टंडन ने बाबूभाई ओर संस्थान द्वारा किए जा रहे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और प्रकृति को सहेजने हेतु किए जा रहे कार्य की सराहना की, ओर लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर संस्थान के संरक्षक एसके शर्मा, गुरु शरण गोयल, अध्यक्ष रमेश गोयल, सचिव दिलीप जैन, कोषाध्यक्ष अशोक मेवाड़ा, मीडिया प्रभारी बाबू सिंह गहलोत, गौ सेवक भवानी सिंह, जयंत सोलंकी, राज कुमार उपाध्यक्ष, शरद, रविन्द्र , रोहित सिंह, कल्याण मल, चेतन शर्मा, उगम राज ओर वासवानी परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।