यंग ब्रिगेड ने की मुख्यमंत्री गहलोत के स्वस्थ होने की प्रार्थना

ब्यावर,(हेमन्त साहू)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अस्वस्थ होने पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के आह्वान पर पूर्व जिलाध्यक्ष यंग ब्रिगेड शंभू यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने न्याय परिसर में स्थित श्री न्यायेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक व महामृत्युंजय रुद्राभिषेक अनुष्ठान का आयोजन मुख्यमंत्री गहलोत के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की भगवान शिव से प्रार्थना की गई। इस मौके पर अनैक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजुद थे।

error: Content is protected !!