लायंस क्लब अजमेर आस्था एवम संस्कार सी सेकेंडरी के तत्वावधान में विद्यालय प्रांगण में जन्माष्टमी पर्व बहुत ही हर्षोल्लास एवम भक्तिभाव से मनाया गया
क्लब अध्यक्ष लायन निलेश अग्रवाल ने बताया कि स्थानीय पार्षद श्रीमती अनिता जी चौरसिया के मुख्य आथित्य में सम्पन्न श्रद्धा एवम भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम में विद्यालय की एडमिनिस्ट्रेटर श्रीमती स्नेहलता जी शर्मा,क्लब सचिव लायन विष्णुप्रकाश पारीक,पूर्व संभागीय अध्यक्ष लायन शशिकांत वर्मा,लायन मुकेश ठाडा आदि ने भगवान श्रीकृष्ण के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जलवित करते हुए सभी को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं एवम बधाई प्रेषित की इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राएं जन्माष्टमी पर्व की परंपरागत वेश भूषा धारण किये हुए थे द्वारा गीतों पर आकर्षक एवम शानदार प्रस्तुतियां दी साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के संस्मरण सुनाकर उनके जीवनकाल मे दिए गए उपदेश से अवगत कराया
इस अवसर पर पार्षद पति मनीष चौरसिया,विद्यालय के विवेक पंडित,शिक्षिकाएं व नन्हे मुन्ने बालक बालिकाएं मौजूद रही
अंत मे क्लब सचिव लायन विष्णुप्रकाश पारीक ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि सभी प्रतिभागियों को इस अवसर पर क्लब एवम विद्यालय प्रशासन द्वारा पुरस्कृत किया गया
लायन निलेश अग्रवाल अध्यक्ष
लायन विष्णुप्रकाश पारीक सचिव