नई दिल्ली, 30 अगस्त, 2021: भारत का पसंदीदा ‘नूडल मसाला’ मैकडॉनल्ड्स के स्वाद से भरपूर मेन्यू में शामिल होने जा रहा है। यह मैकडॉनल्ड्स के वर्ल्ड फेमस फ्राइज़ और चिकन मैकनगेट्स में एक भारतीय तड़के की तरह है। भारत में नूडल्स को लेकर बेतहाशा प्रेम से प्रेरित होकर, यह नई सीजनिंग एक असली और जाना-पहचाना नूडल फ्लेवर प्रदान करेगी और वर्ल्ड फेमस फ्राइज़ और चिकन नगेट्स के स्वाद को और बढ़ा देगी।
ग्राहक नूडल मसाला सीजनिंग के साथ अपने फ्राइज और मैकनगेट्स के स्वाद को और बेहतर बना सकते हैं। यह शेक शेक बैग में एक अलग पैक में आता है। ग्राहक, फ्राइज या मैकनगेट्स के अपने इस शेक शेक बैग में बस सीजिनिंग को डाल सकते हैं; और मिक्स को शेक कर स्वादिष्ट मसालों का आनंद ले सकते हैं।
नये लॉन्च के बारे में, श्री राजीव रंजन, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, मैकडॉनल्ड्स इंडिया का कहना है, “नूडल मसाला भारतीय घरों का पसंदीदा रहा है। मैकडॉनल्ड्स के वर्ल्ड फेमस फ्राइज में नूडल मसाला के ट्विस्ट के साथ हम अपने ग्राहकों को एक और स्वाद से भरपूर फील गुड के पल दे रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हमारे ग्राहक विशिष्ट भारतीय मसालों और मैकडॉनल्ड्स वर्ल्ड फेमस फ्राइज़ के स्वादिष्ट मिश्रण से मिलने वाले सुखद एहसास को पसंद करेंगे।
मैकडॉनल्ड्स के रेस्टोरेंट्स मेन्यू में भारत में नूडल मसाला सीज़निंग, 20 रुपये की कीमत पर लिमिटेड एडिशन के साथ उपलब्ध है।
ग्राहक नूडल मसाला सीजनिंग को अपने पसंदीदा फ्राइज़ या चिकन मैकनगेट्स के साथ इन-स्टोर ऑर्डर कर सकते हैं या फिर मैकडिलिवरी या फिर ड्राइव थ्रू या मैकडॉनल्ड्स एप्प से मंगवा सकते हैं।
मैकडॉनल्ड्स वर्ल्ड फेमस फ्राइज़ चुनिंदा आलुओं से 100 प्रतिशत वेजिटेबल ऑयल का इस्तेमाल कर बनाया गया है। खेतों से सीधे आपके टेबल तक, ये फ्राइज गुणवत्ता और सुरक्षा के 120 मानकों से होकर गुजरा है, ताकि ग्राहकों को लगातार हाई क्वालिटी का स्वाद हर बार मिल सके जब भी वे मैकडॉनल्ड्स वर्ल्ड फेमस फ्राइज़ मँगवायें।