अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाउंगा -राठौड़

शहर के विभिन्न संस्थानों ने किया राठौड का सम्मान
अजमेर। अजमेर डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउण्डेशन के ट्रस्टी तथा ग्राम नान्द (पुष्कर) के सरपंच, कांग्रेस नेता विष्णु सिंह राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार ने मुझे जिला मिनरल फाउंडेशन ट्रस्टी बनाकर मिनरल उद्योग में कर्मकारी श्रमिकों के प्रतिनिधि के रुप में जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाउंगा। श्रमिकों के कल्याण के लिए पूर्व में भी सक्रिय रहा हूं अब श्रमिकों की समस्याओं व समाधान के लिए कार्य करुंगा। विष्णु सिंह राठौड़ का अजमेर के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अभिनन्दन किया। आदर्श नगर स्थित एम.एम. मोटर्स परिसर में आयोजित एक समारोह में विष्णु सिंह राठौड़ का एम.एम. एसोसियेट्स के मालिक अमित शर्मा, रवि भाटिया, मयंक शर्मा, मिश्रा ऑटोमोबाईल्स के मयंक शर्मा सहित करणी सैना के शहर अध्यक्ष एडवोकेट शिवराज सिंह पदमपुरा , राष्ट्रीय मीणा महासभा के जिलाध्यक्ष करतम मीणा, ने विष्णु सिंह राठौड़ को तलवार भेंट कर व साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर स्वागत व अभिनन्दन किया। इस अवसर पर अमित शर्मा, रवि भाटिया ने कहा कि श्री राठौड़ का डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउण्डेशन के ट्रस्टी बनना अजमेर के औद्योगिक श्रमिकों के हित में बहुत लाभदायक रहेगा क्योंकि राठौड़ जमीन से जुड़े व्यक्ति है। इस अवसर पर एडवोकेट कमल सैनी, एडवोकेट योगेश कुमार नोगिया, नन्दकिशोर देबाना, मुनिन्द्र, विवके, पुष्पेन्द्र सिंह मीणा, नेत्रपाल सिंह सिसोदिया, राजेश शर्मा, शेरा भाई, हरीश बहल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विष्णु सिंह राठौड़ ने सभी सामाजिक संगठनों व गणमान्य व्यक्तियों द्वारा उनका स्वागत किये जाने पर आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!