
देवनानी ने बताया कि इस विधानसभा क्षेत्र में अनेक सड़कें लम्बे समय से क्षतिग्रस्त हैं। बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। यही नहीं, गड्ढों के कारण कई बार दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। विभिन्न क्षे़त्रों के पार्षदों और नागरिकों ने उनसे इन क्षेत्रों में सीसी सड़कें बनवाने, सड़कों पर डामरीकरण कराने और मरम्मत कराने का आग्रह किया। सीसी सड़क बनने और डामरीकरण होने से जहां लोगों को आने-जाने में सहूलियत होगी और लोग दुर्घटनाग्रस्त नहीं होंगे, वहीं मिसिंग लिंक सड़कों का निर्माण होने से आवागमन सुगम बनेगा।
विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत (2021-22) अभिशंषित कार्य
वार्ड संख्या 80 आशापुरा माता मन्दिर से लेकर गोपाल ढोली के मकान तक सीसी सडक व नालीयों का निर्माण 10.00 लाख, ग्राम बोराज स्थित राधे कृष्णा विहार काॅलोनी में इन्द्रा जनरल के सामने वाली गली में सडक व नाली का निर्माण 04.00 लाख, वार्ड 02 में पसन्द नगर भटनागर जी के सामने वाली गली में क्रास व नाली निर्माण 02.00 लाख , ग्राम लोहागल स्थित अरावली नगर काॅलोनी में सड़क व नाली निर्माण 10.00 लाख, वार्ड 02 शिव रेजीडेन्सी बिल्डिंग के सामने से विद्युत बोर्ड की जगह तक सड़क निर्माण 05.00 लाख, वार्ड 4 संतकंवरराम काॅलोनी फाॅयसागर रोड़ में सड़क निर्माण 08.00 लाख, वार्ड 72 राधेश्यामजी के मकान के पास से रविन्द्र सिंह के मकान तक एवं गोपाल शर्मा के मकान के आगे सड़क निर्माण 04.00 लाख , फाॅयसागर रोड़ स्थित दोसी वाटिका के पास वद्र्यमान विहार काॅलोनी में सड़क व नाली निर्माण 03.00 लाख , फाॅयसागर रोड़ स्थित चामुण्डा माता मन्दिर रोड़ का निर्माण 05.00 लाख,
वार्ड 64 लोहाखान स्थित पी.डब्ल्यू.डी.ग्राउन्ड परिसर में सामुदायिक भवन के पास 01 बोरवेल व स्नानागार निर्माण 06.50 लाख,, वार्ड 74 रामदेव मन्दिर के सामने सड़क के दोनों तरफ नाली व दो क्राॅस का निर्माण 05.00 लाख , वार्ड 71 स्थित प्रेम उद्यान के मुख्य द्वार के सामने प्लास्टिक/फाईबर शेड़ व चार दीवारी का निर्माण 06.00 लाख , वार्ड 71 स्थित वीर उद्यान में चार दिवारी का प्लास्टर व पाथ-वे का निर्माण 10.00 लाख , वार्ड 71 स्थित महावीर उद्यान में चारदीवारी का पुनः निर्माण व फाईबर शेड लगवाने का कार्य 06.00 लाख, बोराज स्थित अम्बिका विहार काॅलोनी,गोटा काॅलोनी की नालीयों का निर्माण 13.00 लाख ,।